शराबबंदी पर सियासी संग्राम: उमा और जीतू की नई जुगलबंदी
भोपाल: मध्य प्रदेश में शराबबंदी का मुद्दा फिर जोर पकड़ने लगा है. कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शराब की दुकान पर उमड़ी भीड़ का वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में जीतू पटवारी ने बताया "उज्जैन से सटे गांव में किस तरह से डेढ़ से दो हजार लोग सड़क पर बैठकर शराब पी रहे हैं." इसके बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने ट्वीट करके शराबबंदी पर कहा है "चौकीदार अभी जिंदा है. हाथ मे पत्थर की जरूरत नहीं लगती, गाय के गोबर की चोट ज्यादा भारी पड़ेगी.
उमा भारती ने फिर खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा
शराबबंदी को लेकर एक बार फिर पूर्व मुख्यमत्री उमा भारती ने मोर्चा खोला है. उन्होंने कहा "क्या हम शराब नीति पर लापरवाह हो गए हैं." उमा भारती ने शराब दुकानों के आवंटन को लेकर विरोध को भी रेखाकित किया है. खासकर महिलाओं के विरोध की बात की है. उमा भारती ने कहा "दो साल पहले व्यापक अभियान चलाया गया और उसके बाद जनवरी 2023 मे नई शराब नीति घोषित हुई. मैं दो साल से इसके व्यापक तरीके से लागू होने की प्रतीक्षा कर रही थी. गुणों की चर्चा सर्वत्र और दोषों को उचित स्थान पर मैं इस नीति पर रही तो सबको लगा होगा कि इस विषय पर में तटस्थ हो गई हूं. ऐसा बिल्कुल नही है. 4 महीने से मेरे मन में हलचल मची हुई है."
राशिफल 10 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मंदिर में प्रवेश रोकना धर्म विरोधी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
60% आयात निर्भरता के बावजूद घरेलू LPG आपूर्ति 100% सुरक्षित, सरकार का दावा
MP हाई कोर्ट का बड़ा निर्णय, दूसरी शादी पर दी अहम टिप्पणी
पश्चिम मध्य रेलवे को मिला नया महाप्रबंधक, दिलीप कुमार सिंह ने संभाली कमान
Madhya Pradesh का पहला ‘गाली मुक्त’ गांव, अपशब्द पर 500 रुपये जुर्माना
ईरान से दूरी क्यों बना रहा चीन, क्या है असली वजह
नर्सिंग फर्जीवाड़ा: 30 हजार छात्रों के रिजल्ट पर रोक
बंगाल में वोटर लिस्ट विवाद: 90 लाख नाम हटाने पर सियासी तूफान
बारामती उपचुनाव में कांग्रेस नहीं उतारेगी उम्मीदवार, अजित पवार को श्रद्धांजलि