बिहार में सड़क पर रॉड से पीट-पीट कर युवक की हत्या
भागलपुर । भागलपुर जिले के साहेबगंज चौक, चर्च रोड पर एक युवक की सड़क पर हत्या कर दी गई। मृतक कुंदन कुमार उर्फ बुच्चो यादव (28 वर्ष), कंपनी यादव के पुत्र सुबह 11:50 बजे घर से चौक की ओर निकले थे। घर से कुछ ही दूरी पर पड़ोसी शंकर महतो ने लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। कुंदन के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोटें आईं और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना के समय मोहल्ले की महिलाओं की कमेटी की बैठक चल रही थी, लेकिन कोई मदद नहीं कर सका। घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी और डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके से कई साक्ष्य एकत्र किए और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कुछ दिन पहले मृतक और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट की घटना भी हुई थी। हत्या के समय आसपास की भीड़ ने केवल तमाशा देखा। खून की झड़ियों और जोर-जोर की चिल्लाहट से लोग सहम गए, लेकिन किसी ने कुंदन को बचाने की कोशिश नहीं की। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने लोगों को हटाकर यातायात बहाल किया।
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना