युवक हथियार के साथ गिरफ्तार
पटना । यहां की पुलिस ने एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं मौके का फायदा उठा गिरफ्तार युवक का साथी फरार हो गया। पुलिस फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पटना सचिवालय डीएसपी ने कहा कि एयरपोर्ट थाने की पुलिस सुबह गश्ती कर रही थी। इसी दौरान बेली रोड के फ्लाई ओवर के पास बाइक सवार 2 युवक पुलिस को देखकर घबरा गए। फिर पुलिस ने उन्हें शक के आधार पर रोका। तभी दोनों बाइक से भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर एक युवक को पकड़ा। वहीं एक युवक फरार हो गया।
पकड़े गए युवक की तलाशी में युवक के पास से एक पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस मिले हैं। पकड़े अपराधी की पहचान मोहमद के रूप में हुई है। वह पटना के समनपुरा का रहने वाला है। इसके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल और कई जिंदा कारतूस बरामद किये हैं। सद्दाम ने कहा कि भागे अपराधी का नाम अविनाश है। जो गर्भुचक का रहने वाला है। डीएसपी ने कहा कि दोनों अपराधियों का आपराधिक इतिहास है। दोनों पर पटना के दीघा, राजीव नगर और शास्त्रीनगर थाने में कई मामले दर्ज हैं।
धमकी के बाद कोर्ट परिसरों में हड़कंप, पुलिस अलर्ट
ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ
आवारा कुत्तों के मुद्दे पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, “कुत्तों के प्रभारी हैं” कैलाश विजयवर्गीय
बजट से पहले सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस
इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार, संचालन की तैयारी तेज
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
विधानसभा में सड़क और कनेक्टिविटी के मुद्दे पर सरकार से तीखे सवाल
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक