नीट पेपर धांधली के विरोध में युवाओं और कांग्रेस का प्रदर्शन
अंबाला। नीट परीक्षा के दौरान हुई धांधली के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव चेतन चौहान की अगुवाई में युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ा रोष प्रदर्शन किया।सेक्टर 10 गुरुद्वारा चौक से पैदल मार्च करते हुए प्रदर्शनकारी भाजपा के जिला कार्यालय पहुंचे और घेराव कर पार्टी दफ्तर पर ताला लगा दिया। सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी भी की और प्रधानमंत्री को युवाओं का भविष्य अंधकार में झोंकने का जिम्मेदार ठहराया।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव चेतन चौहान ने शहर के सेक्टर 10 गुरुद्वारा चौक से पैदल मार्च करते हुए प्रदर्शन की अगुवाई की और कहा कि जब सरकार देश की शिक्षा व्यवस्था नहीं चला सकती तो उन्हें भाजपा कार्यालय भी नहीं चलाना चाहिए। इसी के विरोध में अंबाला भाजपा जिला कार्यालय के गेट पर प्रदर्शनकारियों ने ताला लगा दिया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ