एससीओ समिट में हिस्सा लेने दुनियां के दिग्गज पहुंचे
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में आज मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) समिट में हिस्सा लेने दुनियां के दिग्गज जुट रहे हैं। इस्लामाबाद में होने वाली दो दिवसीय समिट में शामिल होने के लिए भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर सहित एससीओ के सदस्य देशों के 15 दिग्गज लीडर मौजूद रहने वाले हैं।
इस समिट में एस जयशंकर के अलावा चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग, रूसी प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन, ईरान के पहले उप-राष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ, बेलारूस के प्रधान मंत्री रोमन गोलोवचेंको, कजाकिस्तान के प्रधानमंत्री ओल्जास बेक्टेनोव, किर्गिस्तान की कैबिनेट के अध्यक्ष झापारोव अकीलबेक, ताजिकिस्तान के प्रधानमंत्री कोखिर रसूलजोदा, उज्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अरिपोव, मंगोलियाई प्रधानमंत्री ओयुन-एर्डीन लुवसन्नामराय, तुर्कमेनिस्तान के मंत्रिपरिषद के उपाध्यक्ष राशिद मेरेडोव, एससीओ महासचिव झांग मिंग, एससीओ रैट्स कार्यकारी समिति के निदेशक रुसलान मिर्जायेव, एससीओ व्यापार परिषद के अध्यक्ष आतिफ इकराम शेख एवं एससीओ इंटरबैंक यूनियन परिषद के अध्यक्ष मराट येलिबायेव शामिल हैं।
पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान इस्लामाबाद में विरोध-प्रदर्शन नहीं करने का ऐलान किया है। इस तरह पीटीआई ने विरोध प्रदर्शन वापस ले लिया है।
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
मध्य प्रदेश में 119 राजस्व निरीक्षक बने प्रभारी नायब तहसीलदार
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
Rewa में UGC के समर्थन में प्रदर्शन, आपत्तिजनक नारेबाजी का आरोप
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम