प्रीति जिंटा राजनीति में आएंगी? एक्ट्रेस ने किया साफ इशारा
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के राजनीति में शामिल होने को लेकर कई अफवाहें चलती रहती हैं। अब इस मामले में अभिनेत्री ने जवाब दिया है। जानिए एक्ट्रेस ने क्या खुलासा किया। क्या वो राजनीति में शामिल होंगी या नहीं?
अभिनेत्री ने तोडी चुप्पी
एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अपने एक्स अकाउंट पर यूजर्स द्वारा कुछ भी सवाल करने वाला सेशन चला रखा है। इसी पर उनसे कई तरह के सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। एक यूजर ने प्रीति जिंटा से राजनीति से जुड़ा सवाल पूछा, ‘क्या आप आने वाले समय में भाजपा में शामिल होंगी? पिछले कुछ महीने के ट्वीट्स देखकर ऐसा ही लगता है।’ इसके जवाब में अभिनेत्री ने कहा कि सोशल मीडिया यूजर्स के साथ यही समस्या है कि वो बहुत जजमेंटल हो जाते हैं। आगे उन्होंने कहा कि मंदिर या महाकुंभ जाना उनके लिए गर्व की बात है, इसका मतलब ये नहीं वो राजनीति या भाजपा में शामिल हो रही हैं।
भारत के प्रति बढ़ा प्यार
अभिनेत्री ने उसी ट्वीट के जवाब में आगे लिखा कि जबसे वो भारत के बाहर रह रही हैं, तो उन्हें भारत के प्रति और लगाव हो गया है क्योंकि विदेश में उन्हें अपने देश का असली महत्व समझ में आता है। इस कारण वह भारत की चीजों को और संजोकर रखती हैं। आपको बताते चलें कि अभिनेत्री ने साल 2016 में जीन गुडइनफ से शादी की थी, जिसके बाद प्रीति जिंटा लॉस एंजिलस चली गई थी और एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था।
प्रीति जिंटा का वर्कफ्रंट
अगर प्रीति जिंटा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आगामी फिल्म 'लाहौर 1947' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं। वर्तमान में अभिनेत्री आईपीएल में अपनी क्रिकेट टीम पंजाब किंग्स का समर्थन करती दिख रही हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
मध्य प्रदेश में 119 राजस्व निरीक्षक बने प्रभारी नायब तहसीलदार