कौन हैं रोहन ठक्कर? अंशुला कपूर के मंगेतर का सामने आया फिल्मी कनेक्शन
पिछले दिनों अंशुला कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर उन्हें न्यूयॉर्क में प्रपोज कर रहे हैं। इन तस्वीरों में रोहन ने अंशुला को सगाई की अंगूठी पहनाई। अंशुला तो एक फिल्म फैमिली से आती हैं। पिता बोनी कपूर जाने-माने प्रोड्यूसर हैं, भाई अर्जुन कपूर एक्टर हैं। सौतेली बहनें खुशी और जान्हवी कपूर भी एक्ट्रेस हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या अंशुला के होने वाले पति रोहन भी फिल्मों से कोई नाता रखते हैं? असल में वह करते क्या हैं? जानिए।
रोहन ठक्कर की एजुकेशन
रोहन ठक्कर ने पुणे की फ्लेम्स यूनिवर्सिटी से एडवरटाइजिंग एंड मार्केटिंग में ग्रेजुएशन पूरी की है। इसके बाद वह लॉस एंजिल्स गए, जहां उन्होंने साल 2013 में न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से स्क्रीनप्ले राइटिंग में हायर एजुकेशन पूरी की।
स्क्रिनप्ले राइटिंग में शुरू किया करियर
जब रोहन ने अपनी पढ़ाई स्क्रीनप्ले राइटिंग में पूरी की तो वह भारत आकर कॉपीराइटिंग, सोशल मीडिया मार्केटिंग एक्सपर्ट के तौर पर काम करने लगे। जल्द ही स्क्रीनप्ले राइटिंग की फील्ड में भी वह एक्टिव हो गए। रोहन ने साल 2016 में ‘नोवेलिस्ट’ नाम की शॉर्ट फिल्म के लिए राइटर के तौर पर काम किया। इसके अलावा उन्होंने ‘नेवर टू लेट(2016)’ और निंबस (2018)जैसी शॉर्ट फिल्मों के लिए भी राइटिंग का काम किया।
करण जौहर की कंपनी के साथ किया काम
इन दिनों रोहन ठक्कर, करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शन से जुड़े हैं। वह फ्रीलांस राइटर के तौर पर धर्माटिक एंटरटेनमेंट के लिए काम करते हैं। यह धर्मा प्रोडक्शन ही एक डिजिटल कंपनी है। इस तरह रोहन ठक्कर भी फिल्मी इंडस्ट्री से जुड़ चुके हैं।
लोकसभा में शोर-शराबा, राज्यसभा स्थगित; विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही प्रभावित
बिहार विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा, धक्का-मुक्की से बढ़ा राजनीतिक तापमान
यमराज के वेश में रेलवे का संदेश, मुंबई में यात्रियों को दी ट्रैक पार न करने की सीख
'जन नायकन' की स्टारकास्ट की फीस आई सामने, विजय सबसे आगे, बाकी सितारों को क्या मिला?
खूंखार सियार का आतंक! घर में घुसकर सात लोगों को काटा, मची अफरा-तफरी
दिल्ली प्रदर्शन को लेकर राज ठाकरे ने BJP पर साधा निशाना, पुराने दौर की दिलाई याद
सोनम रघुवंशी की मुश्किलें बढ़ीं, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जमानत
Infosys के Q1 रिजल्ट से पहले दबाव में शेयर, जानें कैसी रह सकती है परफॉर्मेंस
रिकॉर्ड से बस 16 रन दूर अभिषेक शर्मा, कोहली-केएल राहुल वाले एलीट क्लब में एंट्री तय?
मुख्यमंत्री का बड़ा दौरा आज, 340 करोड़ के विकास कार्यों की रखेंगे आधारशिला