WhatsApp पर 3 गुना मुनाफे का झांसा, लिंक क्लिक करते ही लाखों की ठगी
इंदौर। के विजयनगर थाना क्षेत्र से ऑनलाइन धोखाधड़ी का एक नया मामला सामने आया है. यहां पर ठगों ने एक युवती को वाट्सऐप कॉल और लिंक के जरिए 3 गुना मुनाफे का जाल फेंका और महिला इस जाल में फंस भी गई. ठगों ने महिला को झांसे में फंसाकर 6 लाख 20 हजार रुपये की ठगी कर ली. इस मामले में साइबर से लकी शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
2025 से शुरू हुआ था सिलसिला
पुलिस के मुताबिक न्यू अंजनी नगर निवासी अदिति शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है, अदिति की शिकायत के अनुसार नवंबर 2025 में वाट्सऐप पर उसके पास एक कॉल आया था. इसके बाद उसके नंबर पर एक लिंक भेजी गई, जिसके जरिए एक ऐप डाउनलोड कराया गया. आरोपियों ने उसे लालच दिया कि ऐप के जरिए निवेश करने पर उसे तीन गुना ज्यादा मुनाफा मिलेगा।
शुरूआत में तो फायदा दिख रहा था
शुरुआत में जब अदिति ने इस ऐप पर पैसे डाले तो एप पर प्रॉफिट दिखाया गया. इससे अदिति का भरोषा बढ़ता चला गया. इसके बाद असली खेल शुरू हुआ अब अदिति को अलग-अलग प्रॉफिट की स्कीमें बताकर ठगों ने पैसा लगवाना शुरू किया और अदिति ने अलग-अलग खातों में करीब 6 लाख 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए. ये सिलसिला मार्च 2026 तक चलता रहा।
जब अदिति ने पैसे निकालने की कोशिश की तो…
जब अदिति ने पैसे निकालने की कोशिश की तो उससे और रकम जमा करने को कहा गया. अदिति को शक हुआ तो उसने पैसे डालने से मना कर दिया. इसके बाद आरोपियों उसका नंबर ब्लॉक कर दिया और व्हाट्सऐप ग्रुप से भी हटा दिया. पीड़िता ने इसकी शिकायत साइबर सेल में की, जिसके बाद मामला विजयनगर पुलिस को भेजा गया अब जांच-पड़ताल जारी है।
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका
जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी वार, अनंतनाग में पुलिस जवान शहीद
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
OBC आरक्षण पर कानूनी घमासान, 'क्वांटिफायबल डेटा' को लेकर उठे बड़े सवाल
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
रीवा कलेक्टर का सख्त अंदाज, वेंडर को लगाई फटकार; बोले- 'वो गाली दे रही, तुम...'