क्या होता है GTT ऑर्डर
सोचिए अगर कोई ऐसा तरीका हो जिससे आप एक बार कीमत तय कर दें और फिर जैसे ही वो शेयर उस कीमत को छुए आपका ऑर्डर अपने आप लग जाए, वो भी बिना लॉगइन किए, बिना टेंशन के...
हम आज आपको जिस GTT ऑर्डर के फीचर के बारे में बता रहे हैं वह कुछ ऐसा ही है। यह एक स्मार्ट दोस्त की तरह काम करता है। जो आपकी गैरहाजिरी में भी आपके दिए गए टारगेट के हिसाब से ट्रेड करने में मदद करता है।
हम यहां आपको आज GTT क्या है, कैसे काम करता है और इसे इस्तेमाल करके आप ट्रेडिंग को कितना आसान और स्मार्ट बना सकते हैं उसके बारे में बताएंगे।
GTT क्या होता है?
GTT एक ऐसा ऑर्डर होता है जो तब तक एक्टिव रहता है जब तक आपकी तय की गई कीमत हिट नहीं हो जाती है। एक बार ट्रिगर होते ही आपके लिए अपने आप एक लिमिट ऑर्डर एक्सचेंज पर भेज देता है। आपके द्वारा लगाया गया ये ट्रिगर एक साल तक के लिए वैलिड होता है। जब-जब यह GTT ट्रिगर होगा है, आपको मोबाइल पर नोटिफिकेशन मिलेगा।
GTT के दो प्रकार होते हैं
1. एक ट्रिगर सेट
इसमें सिर्फ एक ट्रिगर सेट किया जाता है। जैसे ही शेयर का लास्ट ट्रेडेड प्राइस (LTP) उस ट्रिगर को छूता या पार करता है, आपका ऑर्डर लग जाता है। ये तरीका नई पोजिशन लेने या किसी मौजूदा पोजिशन से बाहर निकलने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
2. OCO Trigger
इसमें आप दो ट्रिगर लगा सकते हैं। एक target price और दूसरा stop loss के लिए। इनमें से जो पहले हिट होगा, उसी के हिसाब से ऑर्डर लगेगा और दूसरा ऑटोमैटिक कैंसिल हो जाएगा।
क्या GTT के लिए कोई चार्ज लगता है?
नहीं! GTT पूरी तरह फ्री है। इसमें कोई एक्स्ट्रा फीस या ब्रोकरेज नहीं लगता। यदि आप अपने शेयर बेचने के लिए GTT लगाते हैं, तो CDSL TPIN से इसे authorize करना होगा।
अगर आपने POA या DDPI दिया हुआ है, तो यह ज़रूरी नहीं है।
कब GTT ऑर्डर फेल हो सकता है?
अगर आपका ऑर्डर ट्रिगर हुआ लेकिन पैसे या शेयर पर्याप्त नहीं थे, तो ऑर्डर नहीं लगेगा और GTT फिर से लगाना पड़ेगा।
शेयर का कैटेगरी या ग्रुप बदल जाए, तो GTT कैंसिल हो जाता है।
Gap up या gap down होने पर भी GTT ट्रिगर हो जाता है।
उदाहरण के तौर पर गुरूवार को शेयर ₹100 बंद हुआ लेकिन शुक्रवार को सीधा 120 रुपये पर खुला।
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
दीन बंधु छोटूराम विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह, उप-राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
IIT बाबा Abhay Singh पत्नी संग झज्जर पहुंचे, हिमाचल से आए दोनों
दिल्ली विधानसभा में घुसे उपद्रवी, स्पीकर की कार पर स्याही फेंककर फरार