झारखंड में बदले मौसम के मिजाज, ठंडक से बढ़ी सर्दी का अहसास
रांची: झारखंड की राजधानी रांची और आस-पास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. बारिश का प्रकोप इतना ज़्यादा था कि रांची हवाईअड्डे पर दो विमानों को भी डायवर्ट करना पड़ा. सिर्फ रांची ही नहीं, बल्कि खूंटी, लोहरदगा, हजारीबाग और पूर्वी सिंहभूम जैसे जिलों में भी अच्छी बारिश ने मौसम को एकदम ठंडा कर दिया है.
15 सितंबर तक जारी रहेगी बारिश
मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक भी राज्य में बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है. विभाग के अनुसार, 15 सितंबर के बाद ही मौसम में थोड़ा सुधार होगा और आसमान साफ होने लगेगा. लगातार हो रही इस बारिश के पीछे एक खास वजह बताई जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक हिमालय के तराई क्षेत्र में स्थित सिक्किम और पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्र से लेकर बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ (कम दबाव का क्षेत्र) बना हुआ है. जिसके झारखंड से होकर गुजरने के कारण यह असर दिख रहा है.
सामान्य से 52% अधिक बारिश
आंकड़ों के मुताबिक, 1 जून से 11 सितंबर तक पूरे राज्य में 1061.1 मिमी बारिश हो चुकी है. जो सामान्य वर्षापात (890.3 मिमी) से 52 फीसदी अधिक है. वहीं, अकेले रांची में इस सीज़न के दौरान 1333.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है.
तापमान में भारी गिरावट
लगातार बारिश के कारण अधिकतम तापमान में भी 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है. पिछले 24 घंटों में रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और पूर्वी सिंहभूम का 30 डिग्री रहा. खूंटी और लोहरदगा जैसे अन्य जिलों में तापमान 28 डिग्री तक गिर गया, जबकि पहले यह 33 से 34 डिग्री के बीच रहता था. इस गिरावट से मौसम काफी सुहाना हो गया है.
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
हर मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही हो निस्तारण – योगी आदित्यनाथ
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट