बिहार के 5 जिलों के लिए मौसम बिगड़ने का अलर्ट, रहें सावधान
राजधानी समेत प्रदेश में दो दिनों बाद वर्षा में तेजी आने की संभावना है। 23 से 27 सितंबर तक पटना सहित प्रदेश के अलग-अलग भागों में बारिश के आसार है। अभी दो दिनों तक मौसम शुष्क बने होने के साथ बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इसके कारण सुबह और शाम में लोगों को मौसम सुहाना लगेगा।
बिहार के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 26 और 27 सितंबर को बिहार के 5 जिलों में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। जिन जिलों में बारिश होनी है, उनमें पटना, गोपालगंज, सिवान, सारण, छपरा और पूर्वी चंपारण शामिल हैं। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। किसानों से भी सावधान रहने की अपील की गई है।
तापमान में आ सकती है गिरावट
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार तीन दिनों बाद अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।
शुक्रवार को कैसा रहा मौसम
शुक्रवार को पटना व आसपास इलाकों में धूप और बादल का आना-जाना लगा रहा। पटना के अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 34.9 डिग्री सेल्सियस जबकि 38.7 डिग्री सेल्सियस के साथ मधुबनी में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। शुक्रवार को पटना सहित 18 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया
धमकी के बाद कोर्ट परिसरों में हड़कंप, पुलिस अलर्ट
ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ
आवारा कुत्तों के मुद्दे पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, “कुत्तों के प्रभारी हैं” कैलाश विजयवर्गीय
बजट से पहले सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस
इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार, संचालन की तैयारी तेज
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
विधानसभा में सड़क और कनेक्टिविटी के मुद्दे पर सरकार से तीखे सवाल
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा