26 साल से हत्या मामले में थी तलाश
अहमदाबाद। हत्या के मामले में 26 साल से वांछित 50 वर्षीय मिथलेशिया उत्तम पटेल को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से दबोच लिया। राजकोट के जेतपुर में एक टाइल्स फैक्ट्री के चौकीदार की साल 1999 में हत्या कर दी गई थी, इस मामले में मिथलेशिया पटेल को आरोपी बनाया गया था। अपराध रोकथाम शाखा इस मामले की जांच कर रहा था।
क्या है पूरा मामला?
मिथलेशिया पटेल अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर फैक्ट्री से चोरी करते हुए पकड़े गये थे। चौकीदार ने उनको रोकने की कोशिश की तो उन्होंने चौकीदार के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। जिसकी वजह से चौकीदार बुरी तरह जख्मी हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।
पुलिस निरीक्षक आरएस सुवेरा ने बताया कि हत्या के मामले में वांछित के उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के रुकमा खुर्द गांव में छिपे होने की सूचना मिली थी। आरोपी एक आदतन अपराधी था इसलिए पुलिस ने जाल बिछाकर उसके बारे में जानकारी हासिल की और फिर दबिश देकर उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से पकड़ लिया। बीते 26 साल में आरोपी गुजरात, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में छिपता फिर रहा था।
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा
स्मार्ट मीटर बने मुसीबत! बिजली बिल 4 गुना बढ़े, उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को दिए हर्जाने के आदेश
IND vs PAK: उस्मान तारिक को लेकर भारत की क्या है तैयारी? ईशान किशन ने खोला राज
एक घंटे तक छावनी बना वीरभानपुर, पुलिस सख्ती से सहमे लोग
निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम, किताब-कॉपी और ड्रेस खरीदनें पर बड़ा फैसला, पैरेंट्स को राहत
12 किमी होगी मेट्रो सेकंड फेज के ट्रैक की कुल लंबाई, 150 करोड़ से बनेगा बसंतकुंज डिपो
पोषण आहार के निजीकरण पर सियासी घमासान, महिलाओं के रोजगार का मुद्दा गरमाया