मौज-मस्ती के लिए चुराते थे बाइक
रांची। रांची पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए पांच नाबालिग समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। नाबालिगों के अलावा अफरोज अंसारी, राजेश उरांव, हरेकृष्ण स्वांसी, रोनित कच्छप और हरिशचंद्र जायसवाल शामिल हैं।
अरगोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपितों के पास से चोरी के चार बाइक और तीन स्कूटी बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह शहर के हर इलाके में घूम-घूमकर बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
दस से 15 हजार रुपये में बाइक और स्कूटी बेच देते थे। इस गिरोह के द्वारा विशेष रूप से केटीएम बाइक चोरी की जाती थी। केटीएम बाइक बेचने पर आरोपितों को अच्छा पैसा मिल जाता था। पकड़े गए आरोपितों के द्वारा दर्जनों बाइक और स्कूटी चोरी कर बेचा जा चुका है।
चोरी की गाड़ियों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है। पुलिस उन्हें बरामद करने का प्रयास कर रही है। थानेदार ने बताया कि पकड़े गए पांच नाबालिग मौज-मस्ती के लिए बाइक चोरी करते थे। सभी नाबालिग अलग-अलग स्कूल और कालेज के छात्र हैं।
बाइक बेचने के बाद नाबालिगों को जो पैसा मिलता था, उस पैसे से वह अपने दोस्तों के साथ घूमने जाते थे। स्कूल और कालेज में धौंस दिखाते थे। पैसा खत्म हो जाने पर वह फिर से बाइक चोरी करने लगते थे। नाबालिगों को बाइक चोरी करने का तरीका अफरोज अंसारी ने बताया था। इस गिरोह के द्वारा पहले रेकी की जाती थी, फिर बाइक और स्कूटी चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता था।
चोरी की बाइक पर घूमने की वजह से पकड़े गए गिरोह के सभी सदस्य
पुलिस का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि मदर टेरसा मैदान के पास एक युवक चोरी की बाइक के साथ घूम रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची, चोरी की बाइक के साथ अफरोज को पकड़ा गया। अफरोज ने पूछताछ में अपने साथियों का नाम पुलिस को बता दिया। इसके बाद पुलिस ने गिरोह के सभी सदस्यों को पकड़ लिया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI