यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, ये तारीख कर लें नोट
उत्तर प्रदेश में पालिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपी जेईई-पी) 2025 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम परिषद की आधिकारिक वेबसाइट (www.jeecup.admissions.nic.in) पर लॉगइन कर देखा जा सकता है।
इस साल यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा पांच जून से 13 जून के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 4.25 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 3.31 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए। यह संख्या पिछले पांच वर्षों की तुलना में लगभग आठ प्रतिशत अधिक है। कुल 331174 छात्र काउंसिलिंग के लिए योग्य घोषित किए गए हैं।
टापर्स की सूची:
अलग-अलग ग्रुपों में टाप करने वाले विद्यार्थी:
- ग्रुप ए: शुभ दीक्षित (झांसी)
- ग्रुप बी: अनुज प्रताप (संत रविदास नगर)
- ग्रुप सी: दशरथ यादव (जौनपुर)
- ग्रुप डी: आशीष तिवारी (अयोध्या)
- ग्रुप ई: तेजवीर सिंह (आगरा)
- ग्रुप एफ: अंजिली शर्मा (गोरखपुर)
- ग्रुप जी: हर्ष श्रीवास्तव (बस्ती)
- ग्रुप एच: सत्यपाल पांडेय (आजमगढ़)
- ग्रुप आइ: अभिनव चौहान (गाजीपुर)
- के1: शैलेश कुमार चौहान (बलिया)
- के2: जय प्रताप (बिहार)
- के3: अक्षय कुमार (कन्नौज)
- के4: सोनू कुमार वर्मा (बलिया)
- के5: अतीक मंसूरी (देवरिया)
- के6: अवंतिका (वाराणसी)
- के8: हिमांशु कुमार (गाजीपुर)
- ग्रुप एल: अशीष जाधव (अलीगढ़)
27 जून से शुरू होगी काउंसिलिंग
योग्य छात्र 27 जून से 14 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाने वाली पांच चरणों की आनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। इसके तहत उत्तर प्रदेश के राजकीय, अनुदानित, पीपीपी मोड और निजी पालिटेक्निक संस्थानों में एक, दो और तीन वर्षीय इंजीनियरिंग, फार्मेसी व अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलेगा।
काउंसिलिंग शेड्यूल, प्रक्रिया, सामान्य निर्देश और सहायता केंद्रों की सूची परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रदेश की 150 राजकीय व अनुदानित पालिटेक्निक संस्थाओं को सहायता केंद्र के रूप में स्थापित किया गया है। इन सहायता केंद्रों पर विकल्प भरना, दस्तावेज सत्यापन और काउंसिलिंग संबंधी समस्याओं का समाधान कराया जा सकेगा।
राशिफल 02 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
प्राइवेट आइलैंड पर जेफ्री एपस्टीन का बड़ा खुलासा, मस्जिद निर्माण का दावा
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
मनमाने हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को लगाई फटकार
अमेरिकी सांसद ने ट्रंप की मानसिक स्थिति पर उठाए सवाल, संसद में मचा हंगामा
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल