केंद्रीय मंत्री ने झामुमो को बताया भ्रष्टाचारी
केंद्रीय मंत्री ने झारखंड सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण राज्य की छवि खराब कर दी है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास अपनी उपलब्धि दिखाने के लिए सिर्फ लूट है।
लोकसभा चुनाव का समय चल रहा है। सात चरणों के लोकसभा चुनाव में से पांच चरण का चुनाव हो चुका है। झारखंड में झामुमो पर कई आरोप लगाए जा रहे हैं। अब हाल ही में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने झामुमो नेताओं और राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि झामुको के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन ने भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड कायम किया है। उन्होंने दावा किया कि झामुमो के पास अपने कार्यकाल के दौरान दिखाने के लिए खनिज की लूट के अलावा कोई उपलब्धि नहीं है। यह लूट भी वरिष्ठ अधिकारियों की मिलीभगत से होती रही है। राज्य की छवि को भ्रष्टाचार के कारण पूरे देश में धूमिल कर दिया है।
मंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि पीएम मोदी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एकरूपता चाहते हैं। इसलिए वे पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में शामिल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने का प्रस्ताव रखा गया है। लेकिन राज्य सरकार केंद्र सरकार को समर्थन नहीं दे रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने भ्रष्टाचार में रिकॉर्ड कायम कर लिया है। इंडिया ब्लॉक की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में शामिल नेताओं के खिलाफ नरेंद्र मोदी सरकार की कार्रवाई कर रहे है। लेकिन विपक्षी दल उनकी कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विपक्षी दल सिर्फ बड़ी बड़ी घोषणाएं और वादे करने में लगे हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा झारखंड में 14 संसदीय सीटों पर जीत जाएगी, पीएम मोदी कुशल नेतृत्व, नीतियां और उपलब्धियां उन्हें जीत दिलाने में मदद करेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट