यूक्रेन ने रूसी लड़ाकू विमान मार गिराया
कीव। यूक्रेनी सेना ने दावा किया है कि उसने डोनेट्स्क प्रांत के कोस्टियनटिनिव्का शहर के पास एक रूसी लड़ाकू विमान को मार गिराया है। यह विमान एक घर पर गिरा, जिसके बाद उसमें आग लग गई। स्थानीय सैन्य प्रशासन प्रमुख सेरही होरबुनोव के मुताबिक, जले हुए विमान की तस्वीरें सामने आई हैं।
वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है, कि उसने यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में स्थित जेलेन्ने द्रूहे गांव पर कब्जा कर लिया है। यह गांव डोनेट्स्क प्रांत में स्थित है, जिस पर आंशिक रूप से पहले से रूस का नियंत्रण है। रूस ने यह दावा तब किया है जब तीन दिन पहले यूक्रेनी सेना ने वुहलदार शहर से पीछे हटने की जानकारी दी थी। वुहलदार शहर जेलेन्ने द्रूहे से लगभग 33 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
हालांकि, यूक्रेनी अधिकारियों ने अभी तक रूस के इस दावे की पुष्टि नहीं की है। विशेषज्ञों का मानना है कि वुहलदार की हार कीव के लिए एक महत्वपूर्ण झटका हो सकता है, लेकिन इससे युद्ध के व्यापक हालात में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। यूक्रेन ने रुसी विमान मार गिराने का दावा शनिवार को किया, जबकि रुस ने यूक्रेन के एक गांव पर कब्जा कर लिया है।
धमकी के बाद कोर्ट परिसरों में हड़कंप, पुलिस अलर्ट
ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ
आवारा कुत्तों के मुद्दे पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, “कुत्तों के प्रभारी हैं” कैलाश विजयवर्गीय
बजट से पहले सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस
इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार, संचालन की तैयारी तेज
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
विधानसभा में सड़क और कनेक्टिविटी के मुद्दे पर सरकार से तीखे सवाल
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक