यूक्रेन का मास्को पर 34 ड्रोन से हमला
मॉस्को। 2022 में जंग की शुरुआत के बाद यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर सबसे बड़ा हमला किया है। यूक्रेन ने मॉस्को को 34 ड्रोन से निशाना बनाया है। इस हमले की वजह से मॉस्को के तीन बड़े एयरपोर्ट से कई फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा है। इस हमले में किसी तरह के जान-माल की हानि नहीं हुई है, हालांकि एक व्यक्ति घायल हुआ है।रूस के रक्षा मंत्रालय ने हमले को लेकर बयान भी जारी किया है। मंत्रालय ने कहा कि उसने यूक्रेन के 34 ड्रोन्स को मार गिराया है और हमले को नाकाम कर दिया है। रूस ने यूक्रेन के इस हमले को आतंकवादी हमला करार देते हुए जवाबी कार्रवाई की बात कही है।
केमिकल प्लांट पर भी यूक्रेन का हमला
यूक्रेन ने शनिवार को दावा किया था कि उसने देर रात रूस के पश्चिमी शहर तुला में एक केमिकल प्लांट को निशाना बनाया है। यूक्रेन की स्पेशल ऑपरेशन फोर्स ने कहा कि उसने हमले में 13 ड्रोन का इस्तेमाल किया था। हमले के बाद केमिकल प्लांट पर विस्फोट हुआ और धुएं का गुबार छा गया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
मध्य प्रदेश में 119 राजस्व निरीक्षक बने प्रभारी नायब तहसीलदार