सतलुज में डूबने से दो नौजवानों की मौत
होशियारपुर। नंगल डैम की सतलुज नदी में दो नौजवानों के डूबने की खबर सामने आ रही है। दोनों नौजवान झील में नहाने गए थे। दोनों की झील में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान हो चुकी है। एक नौजवान नंगल निक्कू गांव के सरपंच बबरीत राणा का बेटा हर्ष राणा और दूसरा नौजवान दीपक कुमार है।
बीबीएमबी के गोताखोरों ने चलाया तलाशी अभियान
हादसे के बाद बीबीएमबी के गोताखोरों ने तलाशी अभियान शुरू किया। दोनों की उम्र 15-15 साल की है। गोताखोर कमलप्रीत सैनी व बीबीएमबी के डायवर्स के प्रयासों से डूबने वाले दो किशोरों के शव बाहर निकाले गए।
दोनों के परिवार में दौड़ी शोक की लहर
हादसे की खबर सुनते ही नंगल निक्कू गांव व पुराना गुरुद्वारा में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार सामने आया है कि दोनों नौजवान 10वीं पास करने के बाद ग्यारहवीं कक्षा की शिक्षा हासिल कर रहे थे।
स्मार्ट मीटर बने मुसीबत! बिजली बिल 4 गुना बढ़े, उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को दिए हर्जाने के आदेश
IND vs PAK: उस्मान तारिक को लेकर भारत की क्या है तैयारी? ईशान किशन ने खोला राज
एक घंटे तक छावनी बना वीरभानपुर, पुलिस सख्ती से सहमे लोग
निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम, किताब-कॉपी और ड्रेस खरीदनें पर बड़ा फैसला, पैरेंट्स को राहत
12 किमी होगी मेट्रो सेकंड फेज के ट्रैक की कुल लंबाई, 150 करोड़ से बनेगा बसंतकुंज डिपो
पोषण आहार के निजीकरण पर सियासी घमासान, महिलाओं के रोजगार का मुद्दा गरमाया