दोपहिया वाहनों के बीमा दावों में 15 फीसदी की बढ़ोतरी
मुंबई । पॉलिसी बाजार की ताज़ा रिपोर्ट में दोपहिया वाहनों के इंश्योरेंस क्लेम को लेकर कई अहम खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में ऐसे दावों में 15 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो हाल के वर्षों में सबसे अधिक है। अगले वर्ष इसमें 10-12 फीसदी और इजाफा होने की संभावना जताई गई है। रिपोर्ट बताती है कि 150 सीसी से 350 सीसी की मिड-रेंज मोटरसाइकिलों से जुड़े दावे सबसे ज्यादा बढ़े हैं, जबकि कम्यूटर बाइकों और स्कूटरों से जुड़े क्लेम स्थिर रहे। शहरों में इन तेज और पावरफुल बाइकों की मांग दुर्घटनाओं के जोखिम को बढ़ा रही है। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों से जुड़े बीमा क्लेम पेट्रोल बाइकों की तुलना में 18-20 फीसदी अधिक हैं। इसकी प्रमुख वजह बैटरी से जुड़ी समस्याएं और महंगे पुर्जों की मरम्मत है, जिसका खर्च 30-35 फीसदी तक ज्यादा आता है। भौगोलिक दृष्टि से देखें तो महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से कुल दावों का लगभग आधा हिस्सा आता है। गाजियाबाद, जयपुर और मेरठ जैसे शहर अब बाइक चोरी के हॉटस्पॉट बन गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 70-75 फीसदी दावे मामूली दुर्घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित हैं, जबकि 20-25 फीसदी चोरी और पूरी तरह के नुकसान के मामले हैं। थर्ड-पार्टी क्लेम कम होते हैं लेकिन इनका खर्च ज्यादा होता है। पॉलिसी बाजार के विशेषज्ञों ने बदलते ट्रैफिक और तकनीकी रुझानों के बीच व्यापक बीमा को आवश्यक बताया है, खासकर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए।
अब दूर-दराज के मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, 720 नई एंबुलेंस की तैयारी
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
स्वास्थ्य क्षेत्र में नया कदम, AIIMS देवघर से शुरू होगी व्यस्क टीकाकरण की नई पहल
दो कैंटरों की भिड़ंत में कैबिन में फंसा चालक, अस्पताल में तोड़ा दम
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, महिला आयोग अध्यक्ष ने अफसरों को लगाई फटकार
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी