हरियाणा विधानसभा में नफे सिंह राठी को दी श्रद्धांजलि
हरियाणा विधानसभा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी को श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधायक की कल बहदुरगढ़ में हत्या कर दी गई थी।2000 के हरियाणा विधान सभा में नफे सिंह राठी को कड़ी टक्कर देने वाले उस समय कांग्रेस के प्रत्याशी रहे और राष्ट्रीय किसान नेता रमेश दलाल ने आशंका जाहिर की है कि नफे सिंह राठी की हत्या के पीछे कोई बड़ी सुनियोजित साजिश अवश्य है।जिस प्रकार घटना को अंजाम दिया गया और ट्रेंड शार्प शुटर्स को इस घृणित कांड में लगाया गया।उससे साफ जाहिर होता है कि हत्या के पीछे बहुत बड़ी राजनीतिक साजिश भी हो सकती है। चुनाव के नजदीक सरे आम जनता के बीच एक राजनैतिक नेता की हत्या बिना प्रभावशाली राजनैतिक नेताओं के संरक्षण के बिना संभव नहीं हो सकती।
रमेश दलाल ने कहा कि घटना के समय और स्थान से एक गहरी साजिश की बू आ रही है। दलाल के अनुसार हत्यारे इतने बेखौफ तभी हो सकते हैं जब उनके पीछे कोई बड़ी शक्तिशाली और प्रभावशाली मदद का भरोसा हो।रमेश दलाल ने कहा कि पुलिस हत्या के पीछे की साजिश को तुरंत बेनकाब करे क्योंकि राजनेतिक नेता की इस तरह सारे आम बेखौफ तरीके से की गई हत्या से पूरे हरियाणा में असुरक्षा का डर फेल गया है।यदि हत्या के पीछे साजिश को जल्दी ही बेनकाब नही किया गया तो अपराधियों के हरियाणा प्रांत में होशले बुलंद होंगे। रमेश दलाल ने कहा की वे इस दुख की घड़ी में नफे सिंह राठी के परिवार के साथ खड़े है और निजी रूप से मेरे लिए आघात है क्योंकि मेने अपने एक कॉलेज के साथी को खोया है।
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित