सुरेन्द्रनगर में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 7 की मौत
गुजरात। सुरेन्द्रनगर से भीषण सड़क हादसा सामने आया है, यहां एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है. वहीं इस हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। इस घटना के संबंध में पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में हुआ है. बताया गया कि रविवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई, वहीं इस हादसे में कुछ अन्य घायल हो गए।
बहुचराजी मंदिर जा रहे थे सभी लोग
घटना को लेकर लखतर के पुलिस निरीक्षक योगेश पटेल ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह घटना लखतर-विरामगाम राजमार्ग पर देर रात करीब 1.30 बजे उस समय घटी, जब तीर्थयात्रियों का एक समूह राजकोट से बहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था।
हादसे में दो पुरुष और चार महिलाएं शामिल
उन्होंने आगे बताया कि जिले के लखतर तालुका के भास्करपारा गांव के बाहरी इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया. उन्होंने बताया कि छह तीर्थयात्री और सड़क किनारे खड़े एक डंपर चालक की मौत हो गई. मृतकों में चार महिलाएं शामिल हैं. अधिकारी ने बताया कि घायलों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है।
हादसे के बाद मौके से फरार हुआ ट्रक चालक
उन्होंने कहा, “यह हादसा उस समय हुआ जब तीर्थयात्री पैदल जा रहे थे. वे बहुचराजी के एक मंदिर में पूजा करने के लिए निकले थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी.” अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं. वहीं, पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?
सरकार का एक्शन: Vedanta पर अरबों रुपये की देनदारी का मामला, DGH ने भेजा नोटिस
पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी का धरना, प्रधान-शाह और मोदी के इस्तीफे की मांग
राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया-चेतन की कथित साजिश पर जांच
रीवा में जेल से छूटते ही दिखाई दबंगई, पुलिस ने दो बदमाशों को सिखाया सबक; 8 तमंचे बरामद