झारखंड में भीषण गर्मी का टॉर्चर, अलर्ट जारी....
धनबाद। रविवार को धनबाद के मौसम की स्थिति गर्म रही। सुबह आठ बजे से ही गर्म हवाएं चल रही थीं और दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी भी बढ़ रही थी। सुबह जहां तापमान 38 डिग्री पर था।
वहीं, दिन के 11 बजे तक यह 40 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि दोपहर 12 बजे से लेकर दो बजे तक पारा 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों से बच कर रहने की अपील मौसम विभाग ने की है।
धनबाद के तापमान की बात करें तो सुबह नौ बजे 39 डिग्री और 10 बजे से लेकर 11 बजे तक 40 डिग्री रहा। इसके बाद एक से दो डिग्री की बढ़ोत्तरी देखी गई। माैसम केंद्र के अनुसार दोपहर एक से दो बजे तक 42 डिग्री और इसके बाद संध्या चार बजे तक 44 डिग्री तक तापमान के पहुंचने के आसार हैं।
23 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी गर्म हवाएं
मौसम रिपोर्ट के अनुसार रविवार को गर्म हवाओं की रफ्तार 23 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती हैं, जो लू का कारण बनेंगी। वहीं, सुबह में हवओं की रफ्तार 16 किमी प्रति घंटा के आसपास थी।
दोपहर में रहेगी 13 प्रतिशत नमी
गर्मी के कारण मौसम में नमी का भी घटना बढ़ना जारी है। सुबह में नमी का स्तर जहां 16 प्रतिशत के आसपास था। वहीं, दोपहर बाद यह घट कर 13 प्रतिशत पर आ गया। यह स्थिति संध्या चार बजे तक रहने की उम्मीद जाहिर की गई है।
जारी की गई है चेतावनी
गर्म मौसम के मिजाज को देखते हुए मौसम विभाग ने हीट वेभ की चेतावनी भी जारी किया है। लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है। बहुत जरूरी रहने पर यदि बाहर जाना है तो गमछा, छाता या टोपी का प्रयोग करने और पानी पीते रहने की सलाह दी गई है।
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
वर्षा गायकवाड़ का बयान – मुंबईकरों की जान जोखिम में डालने वाला विकास मंजूर नहीं
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम…. जानिए पूजा-जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
भारत ने भारी मात्रा में रूसी हथियार खरीदे वह यूक्रेन युद्ध में हो रहे धाराशाई
सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव, आज से 20 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम, ड्रोन से होगी निगरानी
वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड बोली- मर जाओ, 17 साल के बॉयफ्रेंड ने दे दी जान
डबरा में शिव महापुराण कथा के दौरान महिला को हार्ट अटैक, मुंह से झाग निकलने के बाद हुई मौत
सुषमा स्वराज मेरे जीवन की प्रेरणा रहीं, हमेशा रहेंगी – रेखा गुप्ता
पाक पीएम शहबाज ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, भाई कहकर किया संबोधित
सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले जान लें आज का सटीक भाव