तीन बदमाशों ने एक ही परिवार के ऊपर बरसाईं गोलियां
बनियापुर थाना क्षेत्र के चेतन छपरा गांव में शनिवार की सुबह में बाइक सवार तीन अपराधी एक परिवार पर ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। उससे परिवार के दो लोग बाल-बाल बच गए।
घटना में उलझने के कारण एक ही परिवार के दो लोगों को अपराधियों ने पिस्टल के बट से मार कर जख्मी कर दिया। उससे दोनों लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों का इलाज बनियापुर रेफरल अस्पताल में करा रही है।
दरवाजे पर खड़े लोगों पर चला दी गोलियां
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुबह में चेतन छपरा गांव निवासी आशीष कुमार मिश्रा अपने दरवाजे पर खड़े थे। इसी बीच बाइक सवार तीन अपराधी पहुंचकर युवक से किसी का पता पूछे और उसके ऊपर गोली चला दी।
उस घटना को देखते ही आशीष के चाचा देवेंद्र कुमार मिश्रा दौड़कर वहां पहुंचे तब तक अपराधियों ने उन पर भी फायरिंग कर दी। तब तक आसपास के लोग अपराधियों को पकड़ने के लिए दौड़े तो अपराधियों ने पुनः गोली चलाना शुरु कर दिया।
पिस्टल के बट से चाचा-भतीजा को किया जख्मी
इसी दौरान बाइक वाला अपराधी पिस्टल के बट से मारकर चाचा -भतीजा को जख्मी कर दिया। इसी विवाद के दौरान अपराधियों के पिस्तौल की मैगजीन वहीं गिर गया। अपराधी किसी तरह घटनास्थल से भागने में सफल सफल रहे।
घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे तथा घटना का मुआयना किये।दोनों जख्मी को इलाज के लिए बनियापुर रेफरल अस्पताल ले गए। इस घटना में प्रयुक्त मैगजीन पुलिस द्वारा बरामद किया गया है।
इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार, संचालन की तैयारी तेज
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
विधानसभा में सड़क और कनेक्टिविटी के मुद्दे पर सरकार से तीखे सवाल
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग
सबरीमाला में महिलाओं के साथ भेदभाव मामले में नौ जजों की पीठ गठित