CBI की जांच का सेंटर बना झारखंड का ये जिला
हजारीबाग। नीट परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में चार दिनों तक हजारीबाग में छानबीन और तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद शनिवार की सुबह सीबीआइ की टीम पटना लौट गई। पटना से हजारीबाग के तार जुड़ने के बाद ही तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी हुई थी।गिरफ्तार तीनों आरोपित एहसानुल हक, इम्तियाज आलम और जमालुद्दीन को कोर्ट से रिमांड पर लेकर सीबीआइ की टीम दोबारा हजारीबाग आ सकती है।सीबीआइ टीम को स्कूल से ही प्रश्न पत्र लीक के प्रमाण मिले हैं। टीम ने हजारीबाग को जांच का मुख्य केंद्र बना कर रखा है।नीट परीक्षा के पहले एनटीए के सिटी को-ऑर्डिनेटर सह प्राचार्य एहसानुल हक के फोन डिटेल ने कई राज खोले हैं। गिरफ्तार एक अन्य आरोपित जमालुद्दीन से वह लगातार संपर्क में था। परीक्षा के पहले तीन आरोपितों में एक के बिहार जाने की बात सामने आ रही है।संभवत: प्रश्नपत्र लीक मामले में गिरोह के लोगों से पटना या नालंदा में संपर्क साधा गया था। इसकी कड़ी भी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही एक ऑब्जर्वर को जांच के दायरे में रखा गया है। उनसे भी सीबीआइ की टीम द्वारा लंबी पूछताछ की गई थी।
किसानों के लिए डिजिटल क्रांति, AI आधारित ‘भारत-विस्तार’ से बदलेगी खेती
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता