Shahid Kapoor की अपकमिंग फिल्म में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री
नई दिल्ली। निर्देशक विशाल भारद्वाज के साथ शाहिद कपूर की अपकमिंग मूवी की चर्चा लंबे समय से चल रही है। विशाल इस मूवी को लेकर काफी समय से काम कर रहे हैं। अब इसकी कास्ट पर निर्देशक ने मंथन करना शुरू किया है। खबर है कि शाहिद की इस मूवी में एक फेमस बी टाउन एक्ट्रेस की एंट्री पक्की हो गई है।
जिसका आधिकारिक एलान खुद विशाल भारद्वाज ने किया है। उन्होंने अभिनेत्री की भूमिका को लेकर भी राज खोला है। आइए शाहिद कपूर की इस अपकमिंग मूवी से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट विस्तार से जानते हैं।
शाहिद की फिल्म में किस एक्ट्रेस की एंट्री
लंबे समय बाद विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की जोड़ी वापसी करने के लिए तैयार है। बीते दिनों इस मूवी को लेकर तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही हैं। अब फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने मूवी में एक एक्ट्रेस की एंट्री को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी है।
दरअसल विशाल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्रा हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस दिशा पाटनी नजर आ रही हैं। इससे ये कंफर्म हो गया है कि शाहिद कि फिल्म में दिशा नजर आने वाली हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में विशाल ने लिखा है- बेहद खूबसूरत दिशा पाटनी के लिए विशेषरूप से एक खास कैमियो लिखा है। फिल्म के साथ उनको जोड़ने के लिए बेहद उत्साहित हूं।
इस तरह से विशाल भारद्वाज ने दिशा पाटनी के किरदार को लेकर तस्वीर साफ कर दी है कि वह शाहिद कपूर की इस आने वाली फिल्म में कैमियो रोल प्ले करते दिखाई देंगी। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दिशा इस फिल्म में आइटम नंबर करती नजर आ सकती हैं।
कब रिलीज होगी शाहिद की फिल्म
विशाल भारद्वाज वो निर्देशक हैं, जो शाहिद कपूर के लिए लकी साबित होते हैं। विशाल के साथ शाहिद ने कमीने, हैदर और रंगून जैसी मूवीज में काम किया है, जिसमें से पहली दो सफल साबित हुई हैं। अब चौथी फिल्म के लिए ये दोनों के दूसरे के साथ वापसी करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि अगले साल ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जा सकती है।
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते