स्कूल में थिनर से आग, 4 छात्र झुलसे
रायगड़ा। ओडिशा के रायगड़ा जिले के एक स्कूल में सोमवार को पेंट थिनर से आग लगने की घटना में चार छात्र गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, मुनिगुड़ा ब्लॉक स्थित पैका डाकुलागुड़ा हाई स्कूल के चपरासी का बेटा बिनोद चार छोटे छात्रों को स्कूल की छत पर ले गया था। जहां बिनोद सभी को पेंट थिनर से आग लगा कर दिखाने लगा, जो बाद में बेकाबू हो गया और छात्र झुलस गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। रायगड़ा की पुलिस अधीक्षक स्वाथी एस कुमार ने बताया कि बिनोद उन्हें यह दिखाना चाहता था कि थिनर कैसे आग पकड़ता है। पहले उसने थोड़ा थिनर डाला और आग लगाई। इसके बाद सभी बारी-बारी थिनर डालकर आग लगाने लगे। इसी दौरान आग तेजी से फैल गई, जिससे छात्र झुलस गए।
12 से 17 अप्रैल तक चलेगी उज्जैन की ऐतिहासिक पंचकोशी यात्रा
US-Iran वार्ता के बीच ईरान की बड़ी चेतावनी, बढ़ा तनाव
योगी आदित्यनाथ ने थारू परिवारों को दिया जमीन का मालिकाना हक
ईरान का दावा- 6 अरब डॉलर फंड्स रिलीज पर सहमति, अमेरिका ने किया खंडन
इस्तीफे की अटकलों के बीच Nitish Kumar ने सीएम हाउस खाली करना शुरू किया
लंबे समय से चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, जुआरियों में मची भगदड़
अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- बंगाल से खत्म होगा ममता का गिरोह