Delhi Capitals की टीम में घुसा 'चोर'
नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल-2024 में प्लेऑफ की जंग लड़ रही है। ये टीम इस समय पांचवें स्थान पर है। दिल्ली के लिए राह आसान नहीं हैं। मैदान पर तो इस टीम को कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ रहा है. वहीं ड्रेसिंग रूम में भी टीम परेशान हो गई। टीम के दो खिलाड़ियों के फोन चोरी हो गए। फ्रेंचाइजी ने खुद वीडियो पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी।
दिल्ली की टीम के जिन दो खिलाड़ियों के फोन चोरी हुए थे उनमें से एक टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर हैं। वॉर्नर ने हालांकि एक चाल चलते हुए चोर को पकड़ भी लिया।
बैठे-बैठे हुए चोरी
डेविड वॉर्नर और उनके साथी ड्ऱैसिंग रूम में बैठे थे और आपस में बात कर रहे थे। इन दोनों के फोन इनकी गोदी में रखे थे। तभी एक शख्स पीछे से आया और कुर्सी के नीचे बैठकर आसानी से दोनों के फोन चुरा लिए। थोड़ी ही देर में दोनों को पता चल गया है कि फोन चोरी हुए हैं और दोनों ने चोर को जाते हुए देख लिया। दोनों पीछे भागे लेकिन चोर स्नूकर टेबल के नीचे छुप गया। तभी वॉर्नर ने चाल चली और एक मशहूर पंजाबी गाना गया। वॉर्नर ने जैसे ही 'जीने मेरा दिल लुटाया गाना गया', ये चोर टेबल के नीचे से 'ओह हो' करते हुए बाहर निकला और पकड़ में आ गया। ये हालांकि एक मजाक था। एक स्क्रिप्टेड मजाक था जो फैंस को इन्गेज करने के लिए किया गया था। हकीकत में टीम में किसी का भी फोन चोरी नहीं हुआ है।
दिल्ली की नजरें प्लेऑफ पर
वहीं मैदान पर खेल की बात है तो दिल्ली की टीम प्लेऑफ की रेस में है। ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम ने शुरुआत तो अच्छी नहीं की थी लेकिन फिर टीम लय में आ गई और अब प्लेऑफ की रेस में है लेकिन इसके लिए उसे अपने बाकी के बचे दो मैच जीतने ही होंगे। दिल्ली को अपना अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 12 मई और 14 मई को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ खेलना है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल