तीन जून तक लगा रहेगा बादलों का आना-जाना
धनबाद। Dhanbad Weather : भट्ठी की तरह प्रचंड गर्मी से तप रहे धनबाद जिला को काल बैसाखी राहत दे गई। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छा हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। कल तक जहां गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा था, वहीं अब लोग राहत की सांस ले रहे हैं। हालांकि बिजली ने परेशानी खड़ी कर रखी है। शुक्रवार को शहर का तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि दोपहर दो बजे तक कड़ी धूप होने की संभावना है।
अप्रैल में काल बैसाखी का समय
आम तौर पर काल बैसाखी का समय 15 अप्रैल से 15 मई तक का होता है, लेकिन इस बार उपरोक्त समय में काल बैसाखी का पर्दापण नहीं हुआ था। गुरूवार की रात करीब तेज हवाओं ने आंधी का रूप धारण कर लिया और चक्रवात की तरह महज 45 मिनट की झमाझम बारिश हुई। भूगर्भशास्त्री और मानसून का अध्ययन करने वाले डा. एसपी यादव ने बताया कि यह काल बैसाखी है। बंगाल की खाड़ी में आए रेमल तूफान के बाद उसके गर्म हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ से उत्पन्न हुए बादलों ने काल बैसाखी को जन्म दिया। जो लोगों को अब गर्मी से राहत दे रही है।
तीन मई तक आते-जाते रहेंगे बादल
मौसम केंद्र रांची के अनुसार, अब तीन जून तक आसमान में बादलों का आना-जाना लगा रहेगा। इससे जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत तो मिलेगी, लेकिन तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है। आने वाले दिनों में तापमान 39 डिग्री तक पहुंच सकता है।
बिजली कर रही परेशान
काल बैसाखी के कारण आए आंधी-तूफान और भारी बारिश ने यहां की बिजली व्यवस्था को ध्वस्त कर रख दिया। खास कर भारत कोकिंग काेल लिमिटेड के कोलियरी क्षेत्रों में बिजली का बूरा हाल है। आंधी और बारिश के बाद बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी, जो शुक्रवार की सुबह तक बहाल नहीं हो सकी है। खास कर केंदुआ, पुटकी, लोयाबाद, अलकुसा आदि इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI