तेजस्वी के नए बयान ने मचाई खलबली
पटना। लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के मतदान का काउंट डाउन शुरू हो गया है। इस बीच गुरुवार को बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ आक्रामक तेवर दिखाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तीन महबूबा हैं बेरोजगारी, गरीबी और महंगाई। ये तीनों मिलकर मोदी जी को चुनाव हरा रहे हैं। गुरुवार को चुनाव प्रचार पर निकलने से पहले पटना एयरपोर्ट पर नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि देश में आईएनडीआईए को तीन सौ से अधिक सीटें आने जा रही हैं।
प्रशासन का काम गर्वनर देख रहे हैं- नीतीश कुमार
उन्होंने कहा कि चार जून के बाद मोदी जी की विदाई तय है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर उन्होंने कहा कि चार जून के बाद हमारे चाचा नीतीश जी कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, अपनी पार्टी को बचाने के लिए। सवालिया लहजे में तेजस्वी ने कहा कि कब से हमारे चाचा जी चुनाव प्रचार में नहीं निकले हैं। प्रशासन का काम गर्वनर देख रहे हैं। अधिकारियों को बुलाकर समीक्षा कर रहे हैं।
जदयू और भाजपा के बारे में क्या बोले तेजस्वी?
जदयू वाले अपनी सीटों पर लगे हैं और भाजपा के लोग अपनी सीटों पर लगे हैं। उन्होंने कहा ये अंतर ये चीजें दिखा रही हैं कि चार जून के बाद कुछ बड़ा होने जा रहा है। प्रधानमंत्री के कन्या कुमारी में ध्यान को लेकर कहा कि वे ध्यान लगाने नहीं, फोटो खिंचवाने और फिल्म बनवाने जा रहे हैं। पिछली बार गुफा में बैठकर फोटो खिंचवा रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी जी से आग्रह है कि ध्यान लगाने जा रहे हैं तो ध्यान में बाधा उत्पन्न करने वाली चीजें साथ में न लेकर जाएं। ध्यान बंटाने वाली चीजों से परहेज करें और कैमरे वगैरह पर रोक लगाएं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI