शराब के नशे में शिक्षक ने पत्नी की हत्या की, बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाला मास्टर साहब गिरफ्तार
समाज को प्रगति के पथ पर ले जाने की तरफ और आदर्श समाज के निर्माण करने की जिस मास्टर साहब पर नैतिक की जिम्मेदारी थी, वही मास्टर साहब खुद नैतिकता भूल गए. झारखंड के गुमला जिले के घाघरा थाना स्थित तेंदार गांव निवासी राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेंदार के पारा शिक्षक रामविलास उरांव ने शराब के नशे में शनिवार की शाम अपनी पत्नी की हत्या कर दी. रामविलास की पत्नी सूरजमुनी देवी ने उसे शराब पीने से मना किया था, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया था.
शुक्रवार की शाम लाठी से पीट-पीट कर अपनी पत्नी सूरजमुनी देवी (38) की हत्या कर दी. दोनों में विवाद हुआ. मना करने की बात सुनते ही शराब के नशे में धुत मास्टर साहब इंसान से हैवान बन बैठे और फिर क्या था अपनी पत्नी सूरज मुनि देवी की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी. इस दौरान सूरजमुनि देवी की तड़प तड़प कर मौत हो गई.
इलाके में मच गया हड़कंप
घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई. घाघरा थाना की पुलिस ने बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ने वाले मास्टर साहब राम विलास उरांव को गिरफ्तार कर लिया. वहीं मृतक पत्नी सूरज मुनि देवी के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज पूरे मामले को लेकर तहकीकात में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि शिक्षक रामविलास उरांव को शराब पीने की लत थी. शराब की लत के कारण अक्सर घर में मास्टर साहब रामविलास उरांव का उनकी पत्नी सूरज मुनि देवी के साथ विवाद होता था. शिक्षक पति रामविलास उरांव को उनकी पत्नी शराब पीने से मना करती थी.
पहले भी आ चुका है ऐसा मामला
राज्य के गढ़वा जिला अंतर्गत रंका थाना क्षेत्र के भलुआनी ग्राम में एक हफ्ते पहले भी इस तरह का मामला सामने आया था. शराब पीने को लेकर हुए घरेलू विवाद में रामजन्म सिंह नामक पति ने ,अपनी ही पत्नी की घर में रखी धारदार खेती में इस्तेमाल की जाने वाली कुदाल से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी थी. घटना को अंजाम देने के बाद हत्या का आरोपी आरोपी फरार हो गया था.
HTET रिजल्ट तैयार, गलत सवालों पर मिलेंगे ग्रेस मार्क्स; जल्द होगा ऐलान
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका
जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी वार, अनंतनाग में पुलिस जवान शहीद
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
पंजाब में नाबालिगों की ड्राइविंग पर सख्ती, अब माता-पिता पर होगी कार्रवाई
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
OBC आरक्षण पर कानूनी घमासान, 'क्वांटिफायबल डेटा' को लेकर उठे बड़े सवाल
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन