टैक्सी ड्राइवर की मौत, SI पर 50 हजार रुपये की मांग का आरोप, पुलिसकर्मी सस्पेंड
Indore: इंदौर में एक टैक्सी ड्राइवर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है. टैक्सी ड्राइवर अभिषेक पाटिल राऊ थाना इलाके के पलाश परिसर में फ्लैट किराये से लेकर रहता था. अभिषेक पाटिल ने सुसाइड करने से पहले राजेंद्र नगर थाने के एसआई पर भंगीर आरोप लगाए हैं, अभिषेक ने एसआई पर गाड़ी छोड़ने के एवज में 50 हजार रूपये की मांग का आरोप लगाते हुए टैक्सी ड्राइवर ने सुसाइड कर लिया.
एसआई पर मारपीट का आरोप
इतना नहीं हनी उसने ये भी कहा है कि राजेंद्र नगर थाने के एसआई मनोहर पाल ने उसके साथ मारपीट भी की. दरअसल सोमवार रात अभिषेक की टैक्सी एक कार से एक्सीडेंट हो गया था. इसके बाद पुलिस उसे गाड़ी समेत थाने ले आई थी. थाने से देर रात घर लौटने के बाद अभिषेक ने एक वीडियो बनाकर अपने परिजनों को भेजा.
टैक्सी ड्राइवर ने दी सफाई
अभिषेक कहता हुए नजर आ रहा है कि एक्सीडेंट में उसकी कोई गलती नहीं थी, इसके बावजूद गाड़ी छोड़ने के लिए SI मनोहर पाल ने 50 हजार रुपए मांगे. उसने कहा कि वह इतने पैसे नहीं दे पाएगा तो मारपीट भी की. जेल भेजने की धमकी दी. वीडियो में अभिषेक ने यह भी बताया कि उसे थाने ले जाने वाले पुलिसकर्मी और टीआई का व्यवहार ठीक था, लेकिन SI पाल ने अभिषेक के साथ बदसलूकी की.

एसआई ने दूसरे पक्ष की गाड़ी छोड़ दी
एसआई मनोहर ने दूसरे पक्ष की गाड़ी छोड़ दी क्योंकि उसका ड्राइवर एसआई के जानपहचान का था. वीडियो में अभिषेक ने बताया कि उसकी गाड़ी के आगे चल रही कार ने अचानक ब्रेक लगा दिया. अभिषेक की टैक्सी पीछे से जाकर उससे भिड़ गई.
अगर थाने की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग हुई चेक
अभिषेक ने वीडियो में ये भी बताया है कि जिस कार से उनकी टैक्सी भिड़ी थी उसके ड्राइवर ने 25 हजार रुपये की मांग की. इस पर अभिषेक ने उसकी कार की मरम्मत कराने की बात कही, लेकिन उसने पुलिस बुला ली. अभिषेक वीडियो में कहता है कि अगर थाने की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग चैक की जाएंगी तो सच्चाई सामने आ जाएंगी. फिलहार एसआई मनोहर पाल को सस्पेंड कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है.
जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर
शराब पीकर ड्राइविंग करना पड़ा भारी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म
DGP की आपत्ति के बाद बड़ा फैसला, IPS सुमन गुप्ता का केंद्रीय डेपुटेशन NOC रद्द
दिल्ली में मेट्रो सेवा प्रभावित, 16 स्टेशन अगले आदेश तक रहेंगे बंद
बम धमाके में परिवार के 14 लोगों की मौत, चार साल बाद दो दोषियों को सजा
आर्थिक बदहाली से जूझ रहा पाकिस्तान, बड़ी आबादी गरीबी के शिकंजे में
नवसारी में बारिश का कहर, 155 सड़कें बंद; उफनते नाले में बही कार
संसद में नहीं थम रहा संग्राम, अखिलेश की तीखी बहस के बीच सदन की कार्यवाही रोकी गई
सदियों पुरानी युवती की कब्र बनी शोध का केंद्र, वैज्ञानिकों ने किए चौंकाने वाले खुलासे