पुतिन के चीन दौरे पर ताइवान के रक्षा मंत्री की चेतावनी
हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीन का दो दिवसीय दौरा किया। इसके बाद ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू का कहना है कि रूस और चीन अपनी प्रादेशिक पहुंच को बढ़ाने के लिए एक दूसरे की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक देशों को इसका विरोध करना चाहिए क्योंकि चीन और रूस की विस्तारवादी नीति से अन्य देशों के अधिकारों और संप्रभुता को खतरा है।
चीन दौरे पर गए थे व्लादिमीर पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन के चीन के दौरे के बाद ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू का यह बयान सामने आया है। बता दें रूस और यूक्रेन के बीच तनाव चल रहा है। उधर पुतिन और शी जिनपिंग ने पश्चिम के साथ बढ़ते तनाव का बीच अपनी असीमित साझेदारी की पुष्टि की है।
लोकतांत्रिक देशों से एकजुट होने की किया आह्वान
जोसेफ वू ने दुनिया के तमाम लोकतांत्रिक देशों को एकजुट होकर यूरोप में चीन और रूस की सैन्य दृढ़ता के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया है। बता दें कि चीन ने ताइवान के क्षेत्र पर अपना दावा ठोकते हुए हमले की धमकी दी है। वू ने कहा कि पुतिन की चीन यात्रा से पता चलता है कि दोनों बड़े देश एक दूसरे के कितने मददगार हैं। उन्होंने आगे कहा कि दोनों ही बड़े देश विस्तारवाद की नीति को बढ़ावा दे रहे हैं।
यूक्रेन हारा तो उत्साहित होगा चीन- जोसेफ वू
ताइवान के रक्षा मंत्री ने पश्चिमी देशों को यूक्रेन का लगातार साथ देने को कहा है। उन्होंने कहा कि इससे रूस को साफ संदेश जाएगा कि लोकतांत्रिक देश एक दूसरे की मदद कर रहे हैं। वू ने आशंका जताई कि अगर यूक्रेन हारा तो चीन उत्साहित हो सकता है। इस तरह से चीन भी अपनी ताकत का विस्तार करने के लिए घातक कदम उठा सकता है।
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
‘चोले’ से नहीं, वाणी से पहचान – अखिलेश यादव का तंज
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया