सीरिया की प्रथम महिला अस्मा असद को ब्लड कैंसर
सीरिया की प्रथम महिला और राष्ट्रपति बशर अल असद की पत्नी अस्मा असद ब्लड कैंसर (ल्यूकेमिया) से जूझ रही हैं। एक खबर के अनुसार सीरियाई राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है। बताया गया है कि अस्मा असद की कई दौर की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान डॉक्टरों की टीम को उनके शरीर में ब्लड कैंसर के लक्षण मिले।
एकांतवास में किया जाएगा इलाज
मेडिकल जांच में पाया गया कि अस्मा असद गंभीर ब्लड कैंसर से जूझ रहीं हैं। सीरिया के राष्ट्रपति कार्यालय का कहना है कि प्रथम महिला अस्मा असद को आहार में कुछ परहेज करने की सलाह दी गई। आगे कहा गया है कि उचित सामाजिक दूरी बनाकर एकांतवास में प्रथम महिला का इलाज कराया जाएगा। फिलहाल अस्मा असद को किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम या गतिविधि में भाग लेने से मना किया गया है और उनका इलाज जारी रहेगा। इससे पहले वर्ष 2019 में अस्मा असद को स्तन कैंसर हो गया था।
कौन हैं अस्मा असद?
मूल रूप से मध्य सीरिया की निवासी अस्मा असद का जन्म लंदन में हुआ था। वह लंदन में ही पली-बढ़ी हैं। उनके पिता लंदन के क्रॉमवेल अस्पताल के डॉक्टर रह चुके हैं। उनकी मां लंदन स्थित सीरियाई दूतावास में सचिव रह चुकी हैं। वर्ष 2000 में उन्होंने बशर अल असद से शादी की थी।
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
‘चोले’ से नहीं, वाणी से पहचान – अखिलेश यादव का तंज