सुपरस्टार रजनीकांत को यूएई का मिला गोल्डन वीजा
सुपरस्टार रजनीकांत को संस्कृति और पर्यटन डिपार्टमेंट द्वारा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का गोल्डन वीजा दिया गया है. दिग्गज अभिनेता ने इस उपलब्धि के बारे में सोशल मीडिया पर शेयर किया. इसके साथ ही उन्होंने अबू धाबी सरकार और लुलु ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर एमए यूसुफ अली को धन्यवाद दिया.
सोशल मीडिया पर रजनीकांत का वीडियो वायरल है. इस वायरल वीडियो में रजनीकांत को कहते हुए सुना जा सकता है, ''मैं अबू धाबी सरकार से प्रतिष्ठित यूएई गोल्डन वीजा प्राप्त करके बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं. इस वीजा की सुविधा देने और सभी सहयोग के लिए अबू धाबी सरकार और मेरे अच्छे दोस्त लुलु ग्रुप के सीएमडी यूसुफ अली को मेरा हार्दिक धन्यवाद.''
यूएई में बिजनेसमैन से की थी रजनीकांत ने मुलाकात
हाल ही में रजनीकांत यूएई में थे, जहां वह कुछ दिन रुके भी थे. इस दौरान अभिनेता ने लुलु ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर एमए यूसुफ अली और इसके अन्य शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की थी. सुपरस्टार और बिजनेसमैन ने रोल रॉयस में एक साथ यात्रा भी की थी.
अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर में किए दर्शन
रजनीकांत ने अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था यानी (BAPS) में भी दर्शन किए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि रजनीकांत पुजारियों के पैर छूकर उन्हें प्रणाम करते हैं और मंदिर की खूबसूरती की भी खूब तारीफ करते हैं.
वर्कफ्रंट पर रजनीकांत
इस बीच सुपरस्टार रजनीकांत ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'वेट्टैयन' की शूटिंग पूरी कर रही है. इस फिल्म को टीजे ग्नानवेल ने लिखा और डायरेक्ट किया है. इस फिल्म का निर्माण लायका प्रोडक्शन के तहत हो रहा है. फिल्म में रजनीकांत के अलावा अमिताभ बच्चन, फहाद फासिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर और दुशरा विजयन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंद्र ने कंपोज किया है.
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
हर मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही हो निस्तारण – योगी आदित्यनाथ
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट