KKR की जीत के बाद पार्टी करने निकल पड़ीं सुहाना खान
नई दिल्ली। IPL 2024 का फाइनल मैच चेन्नई में था। सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 विकेट से जीत हासिल की। SRH ने KKR को 114 रन का लक्ष्य दिया, जिसे शाह रुख खान की टीम ने 10.3 ओवर में ही पूरा कर लिया।
KKR की जीत के बाद चिदंबरम स्टेडियम में शाह रुख खान खुशी से झूम उठे। वह अपने परिवार के साथ फाइनल मैच देखने पहुंचे थे। वहां कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी मैच का लुत्फ उठाने गये थे। शाह रुख और उनकी फैमिली की वायरल फोटोज के बीच अब सुहाना खान ने दोस्तों के साथ KKR की जीत का जश्न मनाया है।
KKR की जीत से गदगद सुहाना
IPL 2024 में सुहाना खान अपने पिता शाह रुख खान के साथ KKR को सपोर्ट करने में पीछे नहीं रहीं। वह अपनी बेस्ट फ्रेंड्स अनन्या पांडे और शनाया कपूर के साथ लगभग हर मैच का हिस्सा रही हैं। ऐसे में टीम की जीत के बाद पार्टी तो बनती है। अभिनेत्री ने अपनी सहेलियों के साथ जमकर पार्टी की है, जिसकी तस्वीर भी सामने आ गई है।
सुहाना ने बेस्ट फ्रेंड्स के साथ की पार्टी
अनन्या पांडे और शनाया कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर KKR की जीत के बाद होस्ट की गई पार्टी से एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में तीनों हसीनाएं ट्रॉफी पकड़े हुए कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। सुहाना ब्लू कलर की लॉन्ग बॉडीकॉन ड्रेस में ग्लैमरस लग रही हैं। उन्होंने व्हाइट बैग, खुले बाल और ग्लॉसी मेकअप से अपने लुक को और अट्रैक्टिव बनाया है।
अनन्या पांडे ऑरेंज कलर की ड्रेस में कमाल की लग रही हैं। उन्होंने सिंपल लुक रखते हुए ग्लॉसी मेकअप के साथ बालों को खुला छोड़ दिया है। वहीं, शनाया कपूर ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में कहर बरपा रही हैं। तीनों हाथ में ट्रॉफी लिए मुस्कुराते हुए फोटो खिंचवा रही हैं। अनन्या ने इमोशनल इमोजी के साथ लिखा, "हम जीत गये।" तीनों की ये फोटो इंटरनेट पर छा गई है।
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
हर मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही हो निस्तारण – योगी आदित्यनाथ
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट