पटना में छात्र की गोली मारकर हत्या, बर्थडे पार्टी के दौरान हुआ विवाद
पटना: मंगलवार देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान मामूली बात पर मकान मालिक के बेटे से छात्र का विवाद हुआ था। इसी दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना एसके पुरी थाना अंतर्गत गांधीनगर स्थित हॉस्टल में हुई। छात्र की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
आरोपी को पकड़कर छोड़ दिया गया
घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। उनका कहना है कि हम लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था लेकिन उसे छोड़ दिया गया। छात्र की पहचान छपरा निवासी रिशु कुमार के रूप में हुई। 11वीं कक्षा में पढ़ता था। वह छपरा का निवास था। वह यहां पर इंजीनियरिंग की तैयारी करता था। मामूली विवाद में उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों का कहना है कि घटना के दौरान दो गोली चली थी। पहली गोली हवाई फायरिंग थी। दूसरी रिशु के जबड़े में लगी। परिजनों ने कहा कि रिशु की हत्या की गई है। यह हादसा नहीं है।
CCTV फुटेज की जांच जारी
सचिवालय के SDOP 2 ने बताया कि गांधी नगर में मकान नंबर 54 में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग हुई। इसमें छात्र को गोली लगी। उसके प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। जांच के लिए FSL की टीम को बुलाया गया है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। आपसी विवाद में हत्या की बात सामने आई है। CCTV फुटेजों को भी खंगाला जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये लगातार हो रहे हैं सड़क सुरक्षा प्रबंधन कोर्स
समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नई दिल्ली में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर महाविद्यालय का भव्य वार्षिक उत्सव
मध्यप्रदेश का ₹438317 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट
‘मैं राहुलवादी नहीं’, मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
‘भारत-यूरोप के विश्वास का सेतु’, लीगल गेटवे ऑफिस पर जयशंकर
पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट