छात्र ने खुद को लगाई आग डिप्रेशन में आकर
जमशेदपुर। टेल्को थाना क्षेत्र स्थित हिल टाॅप स्कूल के सामने मंगलवार देर रात केरोसिन छिड़कर आग लगाने वाले छात्र शुभाशीष मल्लिक की टाटा मुख्य अस्पताल में शनिवार मध्यरात्रि को मौत हो गई। चार दिन से वह अस्पताल में था। घटना से स्वजन आहत हैं छात्र हिल टाॅप स्कूल से पासआउट था।
नौ अप्रैल को कोलकाता से टाटानगर आया था शुभाशीष
कोलकाता में सेंट जेवियर्स काॅलेज में बीकाॅम की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता टाटा मोटर्स के पूर्व कर्मचारी हैं और गोविंदपुर के कामधेनु अपार्टमेंट में रहते हैं। बड़ा पुत्र बेंगलुरू में नौकरी करता है।
टेल्को थाना की पुलिस को छात्र के पिता अशोक मल्लिक ने बताया था कि बिना किसी जानकारी के पुत्र कोलकाता से नौ अप्रैल की सुबह टाटानगर स्टेशन आ गया था।
भाई की तरह न बन पाने का था मलाल
पूरे दिन इधर-उधर समय बिताने के बाद देर रात टेल्को पहुचा। हिल टाॅप स्कूल गेट के सामने शरीर में आग लगा ली थी। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर टेल्को थाना की पुलिस मौके पर पहुची।
छात्र को टाटा मोटर्स अस्पताल में दाखिल कराया। वहां से पुत्र को बेहतर इलाज को टाटा मुख्य अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिता के अनुसार पुत्र ने तनाव में आकर यह कदम उठाया। बार- बार यही कहता था कि भाई की तरह नही बन पाया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल