दिल्ली कैपिटल्स की दमदार जीत, गुजरात जायंट्स को 6 विकेट से हराया
महिला प्रीमियर लीग 2025 का 10वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स की महिला टीमों के बीच खेला गया। बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने गुजरात के खिलाफ 6 विकेट से हराया।
पहले तो दिल्ली कैपिटल्स ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स को सिर्फ 127 रनों पर रोका। इसके बाद इस टारगेट को शेफाली वर्मा (44 रन, 27 गेंद) और जेस जोनासन (61* रन, 32 गेंद) की शानदार बल्लेबाजी के चलते 4 विकेट खोकर और 4.5 ओवर रहते आसानी से हासिल कर लिया।
दिल्ली की घातक गेंदबाजी
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स डीसी की शानदार गेंदबाजी के खिलाफ 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 127 रन ही बना पाई। टीम के लिए भारती फूलमाली ने सर्वाधिक नाबाद 40 रनों की पारी की खेली। डिएंड्रा डॉटिन ने 26 रनों की पारी खेली।
दो ओवर में गिरे चार विकेट
दूसरी ओर, डीसी की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट हासिल किए। अनुभवी गेंदबाज शिखा पांडे, मारिजान काप और युवा एनाबेल सदरलैंड को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा तितास साधू और जेस जोनासन को 1-1 सफलता हासिल हुई।
शेफाली और जोनासन की उम्दा बल्लेबाजी
इसके बाद, जब दिल्ली कैपिटल्स गुजरात जायंट्स से मिले 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 15.1 ओवर में चार विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।
डीसी के लिए ऑलराउंडर जेस जोनासन ने 32 गेंद में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 61 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। शेफाली ने 44 रनों का योगदान दिया। वहीं, गुजरात की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो काश्वी गौतम को 2 और एश्ली गार्डनर और तनुजा कंवर को 1-1 विकेट मिला।
ममता का दर्दनाक अंजाम, जिन बेटों के लिए मां-बाप ने मांगी लंबी उम्र, उन्हीं ने छीन ली उनकी जिंदगी
छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में बोले नसीरुद्दीन शाह, दिल्ली पुलिस को लेकर दिया विवादित बयान
शरद पवार-सुप्रिया सुले की पीएम मोदी से मुलाकात, राजनीतिक अटकलों का दौर शुरू
अफगानिस्तान में भारी तबाही, बाढ़ से 20 की मौत; सैकड़ों लोग प्रभावित
महज 18 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा, 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' एक्ट्रेस केली हॉटल का निधन
शारदा नदी का जलस्तर बढ़ते ही लखीमपुर खीरी में बाढ़ का संकट, कई गांवों का संपर्क कटा
संसद में जारी संग्राम, हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
T20 सीरीज से पहले पिच का पूरा विश्लेषण, हरारे में बल्लेबाजों या स्पिनर्स में किसका रहेगा दबदबा?
संसद परिसर में काले कपड़ों में विपक्ष का विरोध, सरकार पर साधा निशाना
NEET विवाद के बीच सीएम थलपति की मांग, परीक्षा प्रणाली समाप्त करने की अपील