साहा की फैक्टरी में आयकर विभाग की कार्रवाई के दौरान पथराव
साहा (अंबाला) | साहा स्थित न्यूट्रिशन फैक्टरी में सर्वे करने गई आयकर विभाग की टीम पर फैक्टरी कर्मचारियों द्वारा जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भीड़ ने न केवल टीम की गाड़ियों पर पथराव किया, बल्कि एक ड्राइवर के साथ मारपीट कर उसके कपड़े तक फाड़ दिए। पुलिस ने इस मामले में सरकारी काम में बाधा डालने और हिंसा की विभिन्न धाराओं के तहत साहा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आग की सूचना के बाद बिगड़े हालात
आयकर विभाग करनाल की अधिकारी कविता बतरा के नेतृत्व में एक टीम न्यूट्रीवेल लेबोरेटरीज एब्सोल्यूट न्यूट्रिशन प्राइवेट लिमिटेड' में सर्वे के लिए पहुंची थी। दोपहर करीब 1:40 बजे फैक्ट्री के डायरेक्टर राहुल डावर भी मौके पर मौजूद थे। इसी बीच अचानक शोर मचा कि फैक्ट्री के नीचे आग लग गई है। सुरक्षा की दृष्टि से पूरी टीम बाहर निकलकर सड़क की दूसरी तरफ खड़ी होकर फायर ब्रिगेड का इंतजार करने लगी।
टीम को घेरकर किया पथराव
आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने अचानक आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे, तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की।गाड़ियों को नुकसान: टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। उपद्रवियों ने एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए।
सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे
हमले के दौरान अफरातफरी का माहौल ऐसा था कि टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।
अखिलेश यादव का संसद में बड़ा बयान, बोले- 'सरकार के साथ कोई डील तो नहीं हो गई?'
जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर
शराब पीकर ड्राइविंग करना पड़ा भारी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म
DGP की आपत्ति के बाद बड़ा फैसला, IPS सुमन गुप्ता का केंद्रीय डेपुटेशन NOC रद्द
दिल्ली में मेट्रो सेवा प्रभावित, 16 स्टेशन अगले आदेश तक रहेंगे बंद
बम धमाके में परिवार के 14 लोगों की मौत, चार साल बाद दो दोषियों को सजा
आर्थिक बदहाली से जूझ रहा पाकिस्तान, बड़ी आबादी गरीबी के शिकंजे में
नवसारी में बारिश का कहर, 155 सड़कें बंद; उफनते नाले में बही कार
संसद में नहीं थम रहा संग्राम, अखिलेश की तीखी बहस के बीच सदन की कार्यवाही रोकी गई