प्रदेश अध्यक्ष ने दे दी बड़ी जानकारी....
रांची। लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग की तरफ से तारीखों का एलान कर देने के बाद से झारखंड में भी हलचल तेज हो गई है। राज्य में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पार्टियां सोच-समझकर सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का चयन कर रही हैं ताकि गेंद उनके पाले में रहे।
कांग्रेस जल्द करेगी उम्मीदवारों का एलान
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अब तक अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। इसे लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं। पार्टी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए साक्षात्कार में कहा है कि जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा, उम्मीदवारों की घोषणा गठबंधन के सभी साथियों के साथ चर्चा के बाद धीरे-धीरे की जाएगी। आजकल में इस पर चर्चा हो जाएगा फिर उम्मीदवारों का एलान कर दिया जाएगा।
भाजपा ने तीन सीट पर उतारे प्रत्याशी
इधर भाजपा ने झारखंड की धनबाद, चतरा और दुमका लोकसभा सीट के लिए रविवार को प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। दुमका लोकसभा सीट से भाजपा सांसद सुनील सोरेन की जगह सीता सोरेन को प्रत्याशी बनाया गया है, धनबाद से ढुलू महतो भाजपा की तरफ से चुनावी मैदान में उतरे हैं और चतरा से दो बार के सांसद सुनील सिंह की जगह कालीचरण सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।
चार चरणों में होगा चुनाव
झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर चार चरणों में चुनाव होना है और ये चरण हैं- चौथा चरण, पांचवां चरण, छठवां चरण और सातवां चरण। 4 जून को मतगणना होगी। चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा, पांचवें चरण में 20 मई 2024 को वोट डाले जाएंगे, छठवें चरण में 25 मई, तो सातवें चरण में 1 जून को वोटिंग होगी।
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे