तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा
चतरा के टंडवा थाना क्षेत्र स्थित सेरेनदाग में बुधवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूल जा रही दो छात्राओं को रौंद दिया, जिससे दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को टंडवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया।वहीं, हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को हजारीबाग रेफर किया गया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। मृतका छात्राओं में एक की पहचान सेरेनदाग गांव निवासी प्रमोद गुप्ता की दस वर्षीय पुत्री कृति कुमारी व दूसरी इसी गांव की केशो साव की 11 वर्षीय पुत्री उषा कुमारी के रूप में हुई है।मौत की सूचना के बाद आक्रोशित ग्रामीण और स्वजन सड़क पर उतरकर हंगामा कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार दोनों सेरेनदाग उत्क्रमित मध्य विद्यालय की छात्राएं थी। सुबह करीब 7 बजे पैदल स्कूल जा रहे थी। इसी दौरान टंडवा की ओर से तेज गति में आ रही स्कार्पियो वाहन ने उन्हें रौंद डाला।जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो से टंडवा थाना क्षेत्र स्थित बेंती गांव के एक शिक्षक चुनाव से संबंधित ट्रेनिंग में शामिल होने के लिए चतरा जा रहे थे। उसी दौरान यह घटना हुई है। छात्राओं का शव गांव लाया जा रहा है।
पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: हफ्ते के पहले दिन क्या आपको मिली राहत? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव
गहने बनवाने का सबसे सही समय! सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चेक करें अपने शहर के ताजा रेट
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना