बजट एयरलाइन वियतजेट में भारतीयों के लिए विशेष ऑफर
नई दिल्ली । वियतनाम में घूमने जाने वाले भारतीयों की संख्या में तगड़ी बढ़ोतरी देखी जा रही है। जिसको देखते हुए वियतनाम की बजट एयरलाइन वियतजेट ने भारतीयों के लिए एक विशेष प्रोमोशन प्रोग्राम की घोषणा की है। इसमें भारत और वियतनाम के बीच सभी शहरों की फ्लाइट्स पर सभी क्लासेज में 50 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। डिस्काउंट की शुरुआत से हो गई है। इसका लाभ एक सप्ताह तक ले सकते हैं। वियतजेट की तरफ से यहां जारी एक बयान के मुताबिक इन सभी क्लासेस पर 50 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। इस ऑफर में टैक्स और शुल्क शामिल नहीं है। यह ऑफर 20 मई से 27 मई, 2024 तक के लिये वैध है। इन तारीखों के बीच ग्राहकों को 20 मई से 30 सितंबर, 2024 तक की तारीखों के लिए टिकट बुक कराना होगा। इसके अलावा, ग्राहक 25 मई, 2024 तक अंतर्राष्ट्रीय लग्जरी ब्राण्ड्स की ऑनलाइन ड्यूटी-फ्री चीजों पर 50 फीसदी डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं। ग्राहक इन दोनों प्रमोशन का फायदा अधिकारिक वेबसाइट या वियतजेट एयर मोबाइल ऐप पर जाकर ले सकते हैं। इतना ही नहीं, एयरलाइन एक रोमांचक लक्की ड्रॉ पेश कर रही है, जिसमें कुल 1,96,90,174 रूपये के इनाम शामिल किए गए हैं। भाग्यशाली विजेताओं को स्काय गोल्ड के मेम्बरशिप पास जीतने का मौका मिलेगा, जिन्हें 12 फ्लाइट टिकट, 32814 रुपये के टिकट वाउचर्स और पसंदीदा ब्राण्ड्स के अनेकों उपहारों के लिये रिडीम किया जा सकता है। लक्की ड्रॉ के खेलों में एक डेली लक्की स्पिन और एक मंथली लॉटरी शामिल है। यह 5 मई से 7 अगस्त के बीच होने वाली टिकटों की खरीदी पर लागू है।
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट
झारखंड : रांची स्मार्ट मीटर अलर्ट: 4000 घरों को मिला भारी-भरकम बिजली बिल का झटका! कहीं आपकी लिस्ट में तो नहीं पुराना बकाया?
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
वर्षा गायकवाड़ का बयान – मुंबईकरों की जान जोखिम में डालने वाला विकास मंजूर नहीं
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम…. जानिए पूजा-जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
भारत ने भारी मात्रा में रूसी हथियार खरीदे वह यूक्रेन युद्ध में हो रहे धाराशाई