सीता सोरेन और लोबिन हेम्ब्रम को छह साल के लिए पार्टी से निष्काषित
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शुक्रवार को जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। इसके साथ ही विधायक लोबिन हेम्ब्रम को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया गया।
झामुमो ने एक विज्ञप्ति में कहा कि दोनों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित कर दिया गया। तीन बार की विधायक सीता सोरेन 2009 में अपने पति दुर्गा सोरेन की मृत्यु के बाद से झामुमो के अलगाव और उपेक्षा का हवाला देते हुए 20 मार्च को भाजपा में शामिल हो गई थीं। भाजपा ने उन्हें मौजूदा सांसद सुनील सोरेन की जगह दुमका लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है, जिन्होंने 2019 के चुनाव में झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन को 47,590 मतों के अंतर से हराया था।
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या