अररिया में दिल दहला देने वाली घटना,जमीन विवाद में भाभी को चाकू से गोदकर मारा
बिहार के अररिया में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां भूमि विवाद में देवर ने अपनी चचेरी भाभी की बेरहमी से हत्या कर दी. पहले आरोपी युवक ने महिला की जीभ को चाकू से काट दिया. इसके बाद चाकू से गोदकर भाभी की जान ले ली. घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. एक अधिकारी ने कहा कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
पुलिस के मुताबिक, रानीगंज थाना क्षेत्र के गीतवास वार्ड नंबर 11 में चंदेश्वर मंडल का मृतक महिला के साथ जमीन का कुछ विवाद चल रहा था. गुरुवार की शाम चंदेश्वर महिला के घर आया और गाली-गलौज करनी शुरू कर दी. जब विवाद बढ़ गया तो चंदेश्वर ने निर्ममता से महिला की जीभ काट दी. फिर चाकू से गोद कर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी. मृतका के पति गिरानंद मंडल की पहले ही मृत्यु हो चुकी है.
जमीन विवाद में महिला की हत्या
मृतका के पुत्र रविशंकर ने बताया कि जमीन विवाद के चलते हत्या की गई है. परिजन का आरोप है कि विवादित जमीन को लेकर लंबे समय से तनाव बना हुआ था. इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेजा. पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है.
क्या बोले थाना अध्यक्ष?
रानीगंज थाना अध्यक्ष रवि रंजन सिंह ने कहा है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. महिला की हत्या से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में सन्नाटा पसर गया है. सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची थी. घरवालों ने पुलिस से मांग की आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए.
राशिफल 10 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मंदिर में प्रवेश रोकना धर्म विरोधी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
60% आयात निर्भरता के बावजूद घरेलू LPG आपूर्ति 100% सुरक्षित, सरकार का दावा
MP हाई कोर्ट का बड़ा निर्णय, दूसरी शादी पर दी अहम टिप्पणी
पश्चिम मध्य रेलवे को मिला नया महाप्रबंधक, दिलीप कुमार सिंह ने संभाली कमान
Madhya Pradesh का पहला ‘गाली मुक्त’ गांव, अपशब्द पर 500 रुपये जुर्माना
ईरान से दूरी क्यों बना रहा चीन, क्या है असली वजह
नर्सिंग फर्जीवाड़ा: 30 हजार छात्रों के रिजल्ट पर रोक
बंगाल में वोटर लिस्ट विवाद: 90 लाख नाम हटाने पर सियासी तूफान
बारामती उपचुनाव में कांग्रेस नहीं उतारेगी उम्मीदवार, अजित पवार को श्रद्धांजलि