संगरूर में सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह का छलका दर्द
संगरूर। पंजाब में संगरूर से कांग्रेस प्रत्याशी सुखपाल खेहरा की जनसभा में सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी नजर आए। इस बीच जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने बेटे के लिए न्याय में देरी और प्रशासन के ढूलमुलाते रवैए को लेकर मायूसी जताई।
बलकौर सिंह ने कहा कि इस माह मेरे बेटे शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की हत्या को 2 साल हो जाएंगे, लेकिन बहुत दुख की बात है कि ये सरकारें उन्हें न्याय देने की बजाय अभी भी हाथ पर हाथ धरे बैठी हैं।
मेरे बेटे की क्या गलती थी: बलकौर सिंह
उन्होंने कहा कि मेरे बेटे सिद्धू की क्या गलती थी। उसने किसी का क्या बिगाड़ा था। लेकिन हम सिद्धू के न्याय के लिए अंत तक लड़ते रहेंगे। बलकौर सिंह ने कहा कि मेरे बेटे ने किसी का क्या बिगाड़ा था। वह मेरा इकलौता बेटा था। पंजाब सरकार ने उसकी सुरक्षा वापस ले ली। आप मुझसे पूछिए मैंने उसे कैसे उसका पालन पोषण कर बढ़ किया था। क्या उसके लिए मशहूर होना गुनाह था।
साल 2022 में हुई हत्या
बता दें कि दो साल पहले 29 मई, 2022 को पंजाब के मानसा में सिद्धू मूसेवाला की हत्या उस दौरान कर दी गई जब वह थार कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। दिवंगत सिद्धू मूसेवाला पर दो कारों में सवार शूटरों ने 30 राउंड से ज्यादा फायर किए थे। जिसमें सिद्धू को 19 गोलियां लगीं। इस हमले का आरोपी गोल्डी बराड़ अभी तक पुलिस की पहुंच से बाहर है।
बलकौर सिंह लड़ेंगे चुनाव
शुरू में ऐसी चर्चा थी कि बलकौर सिंह सिद्धू निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस नेताओं की समझाइश और वार्ता के बाद वह माने। मौजूदा समय में वह संगरूर से कांग्रेस प्रत्याशी सुखपाल खेहरा के समर्थन में हैं और लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे कांग्रेस को वोट दें।
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत