शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का मौका
नई दिल्ली। ब्रेंडन मैक्कलम की कोचिंग और बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम टेस्ट को बैजबॉल स्टाइल में खेलने के लिए जानी जाती है। इसमें टीम आक्रामक अंदाज में क्रिकेट खेलती है और बेखौफ बल्लेबाजी करती है।
ब्रेंडन मैक्कलम के उपनाम "बैज" और "बॉल" को मिलाकर इस शैली का नाम बैजबॉल रखा गया। भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के आखिरी इंग्लैंड की बैजबॉल शैली की असली परीक्षा होगी। दूसरी ओर भारतीय टीम के पास एजबेस्टन टेस्ट में इतिहास रचने का मौका है।
जीत के लिए चाहिए 536 रन
एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 608 रन का टारगेट दिया। चौथे दिन स्टंप तक इंग्लैंड टीम तीन विकेट खोकर 72 रन बना चुकी है। ऐसे में आज, 5वें दिन इंग्लिश टीम को जीत के लिए 536 रन बनाने हैं। जैक क्रॉली, बने डकेट और जो रूट पवेलियन लौट चुके हैं। ऐसे में ओली पोप, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स और जेमी स्मिथ के कंधों पर इंग्लैंड को जिताने की जिम्मेदारी है।
एजबेस्टन में रच सकते इतिहास
भारतीय टीम एजबेस्टन में इतिहास रचने से सिर्फ 7 विकेट दूर है। 7 अच्छी गेंद टीम को एजबेस्टन के मैदान में पहली टेस्ट जीत दिला सकती हैं। दरअसल भारतीय टीम एजबेस्टन में अब तक कोई टेस्ट नहीं जीती थी। जुलाई 1967 से इस मैदान पर खेल रही भारतीय टीम ने इससे पहले तक 8 टेस्ट खेले थे। इनमें से 7 में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था और 1 मैच ड्रॉ रहा था।
गिल ने बल्ले से काम किया पूरा
भारत के नए नवेले टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के पास एजबेस्टन में इतिहास रचने का मौका है। टीम पहले ही जीत की ओर कदम बढ़ा चुकी है। गिल पहली पारी में 269 रन और दूसरी पारी में 161 रन बनाकर बल्ले से अपना काम तो पूरा कर चुके हैं। अब गेंदबाजों को अपना काम पूरा करना है।
एजबेस्टन में भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट
जुलाई 1967: इंग्लैंड 132 रन से जीता (कप्तान- मंसूर अली खान पटौदी)
जुलाई 1974: इंग्लैंड पारी और 78 रन से जीता (कप्तान- अजित वाडेकर)
जुलाई 1979: इंग्लैंड पारी और 83 रन से जीता (कप्तान- श्रीनिवास वेंकटराघवन)
जुलाई 1986: मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ (कप्तान- कपिल देव)
जुलाई 1996: इंग्लैंड 8 विकेट से जीता (कप्तान- मोहम्मद अजहरुद्दीन)
अगस्त 2011: इंग्लैंड पारी और 242 रन से जीता (कप्तान- एमएस धोनी)
अगस्त 2018: इंग्लैंड 31 रन से जीता (कप्तान- विराट कोहली)
जुलाई 2022: इंग्लैंड 7 विकेट से जीता (कप्तान- जसप्रीत बुमराह)
अब दूर-दराज के मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, 720 नई एंबुलेंस की तैयारी
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
स्वास्थ्य क्षेत्र में नया कदम, AIIMS देवघर से शुरू होगी व्यस्क टीकाकरण की नई पहल
दो कैंटरों की भिड़ंत में कैबिन में फंसा चालक, अस्पताल में तोड़ा दम
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, महिला आयोग अध्यक्ष ने अफसरों को लगाई फटकार
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी