"हमें गोली मार दो..." गाड़ी चेकिंग पर कांग्रेस विधायक की पुलिस से तीखी बहस
राजगढ़: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर एफआईआर को लेकर अशोकनगर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन है। इसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसी वहां पहुंच रहे हैं। वहीं, अशोकनगर जा रहे कांग्रेसियों को राजगढ़ जिले के ब्यावरा में पुलिस ने रोक दिया। उनकी गाड़ियों की चेकिंग की गई। गाड़ियों को रोकने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की तीखी बहस हो गई है। कांग्रेस का आरोप है कि मोहन सरकार अब तानाशाही पर उतर आई है।
विधायकों को ब्यावरा में रोका गया
दरअसल, उज्जैन से अशोकनगर जा रहे विधायक महेश परमार और भेरू सिंह को ब्यावरा में रोका गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सिपाही इस सरकार की तानाशाही ना डरने वाले हैं, ना रुकने वाले हैं।
कांग्रेसियों और पुलिस के बीच हुई तीखी बहस
अशोक नगर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर दर्ज की गई । एफआईआर के बाद बुधवार को किया जा रहे बड़े प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे हैं। कांग्रेस विधायक महेश परमार और सुसनेर विधायक भेरू सिंह को ब्यावरा में किलखेड़ा जोड़ पर पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस के बीच वाहन चेकिंग करने को लेकर जमकर बहस हुई। इस दौरान कांग्रेस ने पुलिसकर्मियों पर सरकार के इशारे पर काम करने का भी आरोप लगाया।
अशोकनगर जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, सड़क पर हुई तीखी बहस
आलोट विधायक महेश परमार बोले हम पर चलाओ गोलियां
वाहन चेकिंग के दौरान ब्यावरा में एसडीओपी से तीखी बहस करते हुए आलोट विधायक महेश परमार ने कहा कि प्रदेश में रोज लूट, बलात्कार और चोरी की घटनाएं हो रही है। पुलिस यहां वाहनों की चेकिंग कर रही है। इस दौरान उन्होंने टीआई विरेंद्र धाकड़ से कहा कि हमें गोलियां मार दो, जो नेम प्लेट पर नाम धाकड़ लिखा है, उसका ध्यान रखो, भाजपा के एजेंट के रूप में काम मत करो। चोर उचक्के बदमाशों को पकड़ो। हम तो न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं।
पंजाब कांग्रेस की बैठक पर सस्पेंस खत्म, टलने के बाद आज ही होगी मीटिंग
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
धनबाद में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, तीन वाहनों की टक्कर से दो की मौत, अफरा-तफरी का माहौल
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
नेपाल की महिला से हैवानियत का मामला, औरंगाबाद पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले, बोलीं- 'ऐसा लगता है जैसे आप...'
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर