शिरडी के साईं बाबा मंदिर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन सतर्क
महाराष्ट्र के शिरडी के साईं बाबा मंदिर संस्थान को धमकी भरा मेल है, जिसमें साई मंदिर को पाइप बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. एक अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल के जरिए धमकी दी है. मिली जानकारी के अनुसार, मेल शुक्रवार सुबह आया था. मेल में क्या लिखा था? इस पर साईबाबा संस्थान और शिरडी पुलिस ने जानकारी देने से इनकार किया है.
इससे पहले भी साई संस्थान को धमकी भरे मेल और पत्र मिल चुके हैं. हालांकि, पहले की घटनाओं में मेल और पत्र फर्जी निकले थे. पहलगाम घटना के चलते पहले से ही माहौल तनावपूर्ण है.ऐसे में साई संस्थान को दोबारा धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है. यह किसी की शरारत है या इसके पीछे कुछ और है? इसकी कोई वजह सामने नहीं आई है. साई संस्थान और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है.
धमकी भरे मेल से मचा हड़कंप
सुरक्षा अधिकारी रोहिदास माळी की शिकायत पर शिरडी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह साईंबाबा मंदिर संस्थान को पाइप बम से उड़ाने की धमकी वाला मेल मिला था. मेल मिलते ही मंदिर संस्थान में हड़कंप मच गया. जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद सुरक्षा संबंधी इंतजाम में इजाफा किया गया है. मेल के बारे में पुलिस और मंदिर संस्थान ने कोई जानकारी नहीं दी है.
2012 में भी मिली थी धमकी
इससे पहले साल 2012 में भी शिरडी के साईं बाबा मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी भरा लेटर मिला था, जिसमें लिखा था कि नए साल की 1 जनवरी 2013 को मंदिर को बम से उड़ा दिया जाएगा. लेटर में यह भी लिखा था कि इसके लिए उन्हें इसके लिए 350 करोड़ रुपये मिले हैं. मंदिर संस्थान ने लेटर को पुलिस को सौंपा था. यह लेटर मराठी में लिखा था, जिसपर तीन लोगों के साइन थे. उसपर बुलढाना जिले की एक डाकघर की मुहर लगी थी.
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
होली पर घर जाना हुआ आसान! जयनगर-गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, फ्लाइट के महंगे टिकटों से मिली बड़ी राहत
धनबाद में SSC MTS परीक्षा में नकल कांड, सेंटर मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
मैक्सीजोन स्कैम का 'मास्टरमाइंड' दंपती बेनकाब: 21 बैंक खातों में खपाए 521 करोड़, ED की चार्जशीट से मंचा हड़कंप
मौसम का दोहरा खेल: पहले कड़ाके की ठंड की वापसी, फिर सीधे 28°C पहुंचेगा तापमान; जानें आपके शहर का हाल
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल