राजनीतिक करियर को लेकर शेखर सुमन ने दिया बड़ा अपडेट, कहा......
शेखर सुमन ने हाल ही में चल रहे लोकसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी को ज्वॉइन किया था. इससे पहले शेखर सुमन कांग्रेस पार्टी का हिस्सा थे, जिनके लिए उन्होंने 2009 में पटना साहिब से चुनाव भी लड़ा था. उस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, जिसके तीन साल बाद उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. राजनीति से इतने सालों तक दूर रहने के बाद अब शेखर सुमन एक बार फिर राजनीति से जुड़ गए हैं. हालांकि, एक्टर का कहकना है कि एक्टिंग को छोड़कर फुल टाइम पॉलिटिशयन बनने का कोई इरादा नहीं है.
इंटरव्यू में शेखर सुमन ने कहा, ''मैं अभी भी एक अभिनेता बनना चाहता हूं, जो राजनीति का हिस्सा है ताकि यह मुझे अपनी इंडस्ट्री और अपने राज्य के लिए उस तरह की चीजें करने के लिए सशक्त बनाए जो मैं करना चाहता हूं. मैं किसी राजनीतिक उथल-पुथल और बहस में नहीं पड़ना चाहता. और न ही मेरी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा है. मैं कोई राजनेता नहीं हूं. मैं राजनीति में नहीं रहना चाहता और फिर भी राजनीति में रहकर उस तरह की चीजें करना चाहता हूं, जो मैं करना चाहता हूं.''
'मैंने अपने लिए एक समय सीमा तय कर ली है'
शेखर सुमन ने आगे कहा, ''ऐसा नहीं है कि अगर मैं डिलीवर नहीं कर पाया तो भी इसी के साथ लगा रहूंगा. मैंने अपने लिए एक समय सीमा तय कर ली है और यदि मैंने खुद से जो वादा किया है, उसे पूरा नहीं कर पाता तो मैं बाहर निकलने का विकल्प चुनूंगा. मैं यहां एक विशेष कारण से आया हूं- सेवा करने के लिए. यदि मैं सेवा करने में असमर्थ हूं, तो यहां रहने का कोई मतलब नहीं है. लेकिन जब आप इतनी सकारात्मकता और दृढ़ संकल्प के साथ आते हैं, तो भगवान भी मदद करते हैं.''
'हीरामंडी' से सुर्खियों में छाए हैं शेखर सुमन
बता दें कि संजय लीला भंसाली की नेटफ्लिक्स सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' के साथ शेखर सुमन लंबे वक्त के बाद स्क्रीन पर नजर आए हैं. इस सीरीज में अपने काम के लिए शेखर सुमन खूब तारीफें बटोर रहे हैं. शेखर सुमन ने 'हीरामंडी' में जुल्फिकार अहमद का किरदार निभाया है. इस सीरीज में शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन ने भी काम किया है.
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
वर्षा गायकवाड़ का बयान – मुंबईकरों की जान जोखिम में डालने वाला विकास मंजूर नहीं
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम…. जानिए पूजा-जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
भारत ने भारी मात्रा में रूसी हथियार खरीदे वह यूक्रेन युद्ध में हो रहे धाराशाई
सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव, आज से 20 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम, ड्रोन से होगी निगरानी
वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड बोली- मर जाओ, 17 साल के बॉयफ्रेंड ने दे दी जान
डबरा में शिव महापुराण कथा के दौरान महिला को हार्ट अटैक, मुंह से झाग निकलने के बाद हुई मौत
सुषमा स्वराज मेरे जीवन की प्रेरणा रहीं, हमेशा रहेंगी – रेखा गुप्ता
पाक पीएम शहबाज ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, भाई कहकर किया संबोधित
सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले जान लें आज का सटीक भाव