दरभंगा में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, बांग्लादेशी महिला सहित 5 गिरफ्तार
दरभंगा । दरभंगा पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस मामले में एक बांग्लादेशी महिला समेत 5 लोग गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह वॉट्सऐप से होटलों में यह धंधा चला रहा था। यह मामला यहां के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के महदौली इलाके का है। जहां से पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया।
पकड़ी गई महिला के पास से बांग्लादेशी पासपोर्ट और वीजा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने इस मामले में विदेश मंत्रालय से भी संपर्क साधा है। जांच में पता चला कि गिरोह का सरगना छोटी देवी और उसका पति सोनू कुमार है। ये दोनों दूसरी महिलाओं को वॉट्सऐप के जरिए होटलों में भेजते थे। छोटी देवी ने पुलिस को बताया कि वह दरभंगा के कई होटलों में महिलाओं को भेजती थी उसके सम्बन्ध और कई महिलाओं से है जो इस धंधे में संलिप्त हैं।
उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने एक और होटल में छापेमारी की। यहां से पुलिस ने अलीनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एम राजा को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया। होटल के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी शुभम आर्य ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला छोटी देवी अपने पति सोनू कुमार के साथ बांग्लादेशी महिला के सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला छोटी देवी द्वारा और भी कुछ होटल के नाम और इस धंधे से जुड़े लोगों के विषय मे जानकारी दी उन सबके खिलाफ भी जांच चल रही है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते